Mangal Rashi Parivartan 2021: मंगल ग्रह को उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ये ऊर्जा सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार की हो सकती है। ज्योतिष अनुसार इस ग्रह का राशि परिवर्तन काफी अहम माना जाता है। मंगल ग्रह 6 सितंबर को बुध की राशि कन्या में प्रवेश करने जा रहा है और 22 सितंबर तक इसी राशि में मौजूद रहेगा। इसके बाद शुक्र की राशि तुला में गोचर करने लगेगा। जानिए मंगल का राशि परिवर्तन किन राशि वालों के लिए कष्टदायी साबित होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
वृषभ: मंगल ग्रह का गोचर आपके पंचंम भाव में होने जा रहा है। इस दौरान आपको आर्थिक मामलों को लेकर सतर्क रहना होगा। किसी भी प्रकार की सट्टेबाजी या जुआ खेलने से आपको बचना चाहिए। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर टकराव का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें नहीं को आपका ही नुकसान होगा। आपको अपने कार्यों में अनावश्यक रुकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहना होगा।
सिंह: सिंह राशि के दूसरे घर में मंगल का गोचर होने जा रहा है। धन हानि होने की प्रबल संभावना रहेगी। किसी से भी ऋण लेने या देने से बचें। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो आपके परिवार के सदस्यों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य जीवन को लेकर सावधान रहें। इस दौरान चोट लगने के भी आसार रहेंगे। कुछ जातकों को इस अवधि में शरीर में दर्द संबंधी परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। (यह भी पढ़ें- मंगल का कन्या राशि में गोचर, मेष, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ, मां लक्ष्मी की रहेगी कृपा)
कन्या: मंगल आपकी ही राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस गोचर के दौरान आपको अत्याधिक क्रोध आ सकता है जससे आपके संबंध खराब होने के आसार रहेंगे। बेवजह की चीजों में धन खर्च न करें। इस गोचर काल की अवधि में किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। किसी भी नए काम की शुरुआत करने से बचें। अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें नहीं तो परेशानी पैदाहो सकती है। विवाहित लोगों के रिश्तों में खटास आ सकती है। (यह भी पढ़ें- शनि और गुरु की शुभ दृष्टि इन 2 राशियों के धन मामलों के लिए उत्तम, धन-दौलत में हो सकती है वृद्धि)
तुला: तुला राशि वालों के खर्च अचानक से बढ़ने के आसार रहेंगे। अनावश्यक खर्चे के कारण आर्थिक स्थिति कुछ खराब हो सकती है। नौकरी में सहकर्मियों और बॉस का सहयोग आपको प्राप्त नहीं होगा। सफलता कड़ी मेहनत से ही मिलेगी। इस राशि के कुछ जातकों को अपमान का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए कोई भी काम अच्छे से पूरा करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में आपको किसी भी काम में बड़ी ही सावधानी बरतनी होगी। इस अवधि के दौरान अपने आक्रामक स्वभाव को नियंत्रित रखने की सलाह दी जाती है। चोट लगने के आसार रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।