Snake Dream Meaning: ज्योतिष अनुसार कई परिस्थितियों में कालसर्प दोष काफी खतरनाक साबित होता है। कहते हैं कि इस दोष के कारण व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन काल सर्प दोष का क्या हमारे सपनों से कोई संबंध है? कई लोगों का ऐसा मानना है कि सपने में अकसर सांप का दिखाई देना कालसर्प दोष से ग्रसित होने का संकेत होता है। जानिए स्वप्नशास्त्र का इस पर क्या कहना है?
सांप के ऐसे सपने कालसर्प दोष होने का हैं संकेत: स्वप्न शास्त्र अनुसार सांप के सपने हमेशा काल सर्प दोष से जुड़े नहीं होते। कई बार सपने में सांप दिखाई देने के कई अन्य कारण भी होते हैं। लेकिन अगर सपने में सांप आपका पीछा करते हुए दिखाई दे रहा है तो ये सपना कालसर्प दोष का संकेत हो सकता है। अगर सांप पानी में तैरता दिखाई दे तो ये सपना भी कालसर्प से ग्रषित होने का संकेत देता है। सपने में सांप उछलता हुआ दिखना, हाथ-पैरों में लिपटा हुआ दिखाई देना, बार-बार सांप के सपने आना, सपने में सांप का काटना और सांपों को लड़ाई करते देखना भी कालसर्प दोष होने का संकेत देता है। ऐसे में कुंडली दिखाकर इसके बारे में पता लगाएं।
सांप से जुड़े शुभ सपने: सपने में सांप यदि मंदिर में दिखाई दे तो इसका मतलब आपकी मनोकामनाएं भविष्य में पूर्ण होने वाली हैं। सांप पेड़ पर चढ़ता हुआ दिखाई दे तो आपको भविष्य में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। सपने में सांप शिवलिंग पर लिपटे देखने का मतलब है कि आपके ऊपर भगवान शिव की कृपा बनी हुई है जिससे आपको सभी कार्यों में सफलता हासिल होगी। वहीं सफेद सांप देखना भी शुभ माना जाता है। लाइफ में कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति? इस बारे में बताती है हथेली की ये रेखाएं
सांप से जुड़े अशुभ सपने: सपने में मरा हुआ सांप देखना बड़े संकट का सूचक है। यदि कोई धनवान व्यक्ति सपने में पेड़ से सांप को उतरते हुए देखता है तो इसका मतलब उसे धन हानि होने वाली है। सपने में नाग-नागिन का जोड़ा देखना भी अशुभ माना जाता है। सपने में सांप का डंसना किसी गंभीर रोग के होने का सूचक है। सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखना कानूनी पचड़े में फंसने का संकेत है। सपने में सांप के दांत दिखाई देने का मतलब है कि आपको धोखा मिल सकता है। बर्थ डेट के ये नंबर शक्तिशाली और आत्मनिर्भर होने का है सूचक, ये हैं न्यूमेरोलॉजी के मास्टर नंबर्स