Singh Monthly Rashifal (Leo Monthly Horoscope), सिंह मासिक राशिफल December 2019: सिंह राशि वाले काफी महत्वाकांक्षी होते हैं। किसी भी कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ करते हैं। इनमें लीडरशिप क्वालिटी होती है। इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। आप किसी भी कार्य में सफलता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आपका यही गुण इस माह भी आपको सफलता दिलायेगा। किसी भी काम को सच्चे मन और परिश्रम के साथ करने पर आप सफल जरूर हो जायेंगे। आपको आगे बढ़ता देख दुश्मन कुछ परेशान कर सकते हैं।

सिंह सामान्य राशिफल: नौकरी करने वाले जातकों को अच्छी पोजीशन मिल सकती है। व्यवसाय करने वालों के लिए भी ये महीना काफी अच्छा साबित होने वाला है। आप इस महीने में धन संचय करने की तरफ काम करेंगे। खर्चों में कमी आयेगी। निवेश की दृष्टि से भी आने वाला समय उपयुक्त रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य मामलों में धन खर्च हो सकता है। कीमती वस्तु चोरी होने का भय है। लव लाइफ में कुछ अच्छा होने वाला है। प्रमिका के परिवार वालों का साथ मिलेगा।

आर्थिक: वित्त स्थिति में जबरदस्त सुधार आने वाला है। कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। यात्राएं अच्छी रहेंगी। वाहन सुख की प्राप्ति के आसार हैं। लेकिन पैसों के मामलों में किसी से धोखा भी मिल सकता है। शेयर बाजार में पैसा सोच समझकर ही लगाएं। किसी खास मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। महीने की 5, 10, 18 तारीख शुभ रहेंगी।

स्वास्थ्य स्थिति: चोट चपेट के चक्कर में आ सकते हैं। पुराना कोई रोग फिर से उभरने के आसार हैं।

प्रेम: अपनी बातों का इजहार करने में देरी न करें नहीं तो निराश होना पड़ सकता है। लव लाइफ में आपको दूसरों की बातें सुनने की भी आदत डालनी होगी। प्रेमिका से दूरी बढ़ सकती है चाहे झगड़े के चलते चाहे काम के चलते। माता पिता का सहयोग कम प्राप्त होगा। भाई बहनों से भी कुछ मतभेद होने के आसार हैं।

उपाय: रविवार भगवान सूर्य का दिन माना जाता है तो इस दिन लाल वस्तुओं का दान करें। सूर्य को रोजाना जल दें। इसके अलावा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।