Friday Astro Tips: मंगलवार, गुरुवार और शनिवार ही नहीं बल्कि शुक्रवार के दिन भी कुछ विशेष कार्यों को करने की मनाही होती है। जिसके बारे में शायद कम ही लोग जानते होंगे। हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का माना जाता है। इसलिए इस दिन घर में सुख समृद्धि के लिए लक्ष्मी माता की विशेष पूजा अर्चना करने के साथ शुक्रवार के व्रत भी रखे जाते हैं। लेकिन अगर आप इस दिन कुछ ऐसे विशेष कार्यों को करते हैं जिन्हें करने की मनाही होती है तो इससे धन का नाश होने की संभावना रहती है। जानिए मान्यताओं अनुसार शुक्रवार के दिन कौन से कार्य नहीं करने चाहिए।

उधार का लेन-देन न करें: क्योंकि ये दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का होता है इसलिए इस दिन पैसों का लेन-देन अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि शुक्रवार के दिन पैसे उधार लेने या फिर देने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

इनका न करें अपमान: वैसे को कभी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए। लेकिन शुक्रवार के दिन भूलकर भी किसी कन्या, महिला और किन्नरों का अपमान नहीं करना चाहिए और न ही इन्हें अपशब्द बोलने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं जिससे धन की हानि होने लगती है। यह भी पढ़ें- नौकरी में प्रमोशन और सरकारी नौकरी पाने के लिए ये रत्न माना जाता है शुभ, किन्हें करेगा सूट?

इस दिन किसी को चीनी न दें: ऐसी मान्यता है कि शुक्रवार के दिन किसी को भी चीनी नहीं देनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है। जीवन में सुख समृद्धि इसी ग्रह के प्रभाव से आती है।

इस दिन न खाएं खट्टा: शुक्रवार के दिन खट्टी चीजों का सेवन अच्छा नहीं माना जाता है। मां संतोषी के व्रत करने वाले खासतौर से इस चीज का ध्यान रखते हैं। यह भी पढ़ें- अपनी इन 5 चीजों की जानकारी कभी किसी को न दें, जानिए क्या कहती हैं जया किशोरी

घर में गंदगी न रखें: कहते हैं माता लक्ष्मी साफ-सफाई से प्रसन्न होती हैं। इसलिए दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के पूजन से लोग अपने घरों की अच्छे से सफाई करते हैं। जिससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहे। घर में गंदगी रहने से दरिद्रता आती है। खासतौर पर शुक्रवार के दिन घर की सफाई अच्छे से करनी चाहिए।