Shukra Rashi Parivartan 2021: शुक्र ग्रह का वृषभ राशि में प्रवेश हो चुका है। ज्योतिष अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन काफी अहम माना जाता है। जिसका प्रभाव सभी लोगों की लाइफ पर पड़ता है। शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, संपन्नता, भोग विलासिता, सौन्दर्य और ऐश्वर्य आदि का कारक माना जाता है। ये वृष और तुला राशि के स्वामी भी हैं। शुक्र कन्या राशि में नीच और मीन में उच्च होते हैं। जानिए सभी राशियों पर इस ग्रह के गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा…
इन राशियों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति: मेष, वृष, कर्क, सिंह और कुंभ वालों की धन संबंध दिक्कतें दूर होने के आसार रहेंगे। माता लक्ष्मी की कृपा से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। सरकारी नौकरी के लिए भी शुभ योग बन रहे हैं। नया वाहन या मकान की खरीदारी कर सकते हैं। यात्राओं से लाभ मिलेगा। निवेश करने में सफलता मिलेगी। नई नौकरी से धन लाभ होगा। जमीन जायदाद से जुड़े बिजनेस में जबरदस्त तरक्की देखने को मिल सकती है।
इन्हें रहना होगा सतर्क: मिथुन, तुला और धनु वालों का स्वास्थ्य बिगड़ने के प्रबल आसार रहेंगे। इसलिए सतर्क रहें। खर्चों में वृद्धि होने से धन की कमी महसूस होगी। अचानक से कोई बड़ा नुकसान होने की संभावनाएं हैं। किसी खास व्यक्ति से धोखा मिलने से आप परेशान हो सकते हैं। लव लाइफ और मैरिज लाइफ भी तनाव पूर्ण रहने के आसार हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है। सिर दर्द की शिकायत रहेगी। इन बर्थ डेट वाले लोग किस्मत के होते हैं धनी, इन पर मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा
इन पर रहेगा मिला-जुला असर: कन्या, वृश्चिक और मीन वालों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छोटा-मोटा लाभ भी मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिलने के आसार रहेंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आने की संभावनाएं हैं। शादी के शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन से शनि की उल्टी चाल हो रही है शुरू, शनि साढ़े साती से पीड़ित जातकों के बढ़ेंगे कष्ट
