Shukra Rashi Parivartan/Venus Transit In Cancer 2021: शुक्र ग्रह का गोचर लगभग हर 23 दिन में होता है। ज्योतिष में इस ग्रह की गिनती शुभ ग्रहों में होती है। शुक्र को सौंदर्य, वैवाहिक जीवन, कला, प्रेम, वाहन समेत अन्य भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना गया है। इस ग्रह के शुभ होने से व्यक्ति को समस्त सांसारिक सुख प्राप्त होते हैं। 22 जून को शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहा है और 17 जुलाई तक इसी राशि में रहेगा। जानिए किन राशियों पर इस ग्रह परिवर्तन का शुभ प्रभाव पड़ेगा।

मेष: इस गोचर के दौरान मेष राशि के जातक शांति प्रिय हो जायेंगे। परिवार वालों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने का मन करेगा। आर्थिक रूप से आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। खर्च सोच समझकर करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं जिससे आपको लाभ मिलने के आसार होंगे। करियर में आपको ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। हालांकि लव लाइफ तनाव भरी रह सकती है। इसलिए आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन: ये समय इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा। आमदनी में इस दौरान बढ़ोतरी होगी। विदेशों में निवेश से भी लाभ मिल सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी ये गोचर अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान आपकी लाइफ में सकारात्मक बदलाव होने की संभावना है। शादीशुदा जातकों को संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। भागीदारी के काम में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: इन 5 चीजों के होने पर बुरा समय भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता

मकर: इस राशि के नौकरी पेशा लोगों के लिए समय काफी अनुकूल रहेगा और पदोन्नति मिलने के भी आसार हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। कला और रचनात्मकता के क्षेत्र में काम करने वालों को इस दौरान लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा की जाएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यह भी पढ़ें- शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से पीड़ित लोगों के लिए ये रत्न माना जाता है शुभ, कष्ट दूर होने की है मान्यता

मीन: यह अवधि आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको हर काम में सफलता हासिल होगी। आप कुछ न कुछ नया सीख सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण कर पाने में सफल होंगे और आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी होने के आसार रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे समाचार सुनने को मिल सकते हैं।