शुक्र ग्रह सुख और सौंदर्य का कारक ग्रह माना जाता है। ये मीन राशि में उच्च का होता है तो वहीं कन्या राशि में नीच का होता है। ये तुला और वृष राशि का स्वामी ग्रह भी हैं। यदि शुक्र कुंडली में शुक्र ग्रह के गोचर का सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ता है। शुक्र ग्रह यदि किसी कुंडली में अनुकूलता से विराजमान हो तो ये अच्छे व्यक्तित्व का आशीर्वाद देता है। इस ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में लगभग 23 दिन का समय लगाता है। शुक्र 28 मई की रात 12:13 बजे मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है। जानिए किन राशियों के लिए इस ग्रह का गोचर शानदार रहने वाला है।
मेष राशि: आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आपके काम की प्रशंसा होगी। धैर्य से काम लेंगे तो आपको लाभ मिलेगा। धन-खर्च अधिक हो सकता है लेकिन धन की कमी नहीं होगी। नौकरी-व्यापार के लिए अच्छा समय है। पारिवारिक लाइफ अच्छी रहेगी। सेहत के लिहाज से भी समय शुभ है।
वृष राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अपनों का हर काम में साथ मिलेगा। लेन-देन के लिए भी अच्छा समय है। नया वाहन और मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कोई अपना आपको धोखा दे सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। महीने की इन तारीखों में जन्मे लोगों पर शुक्र का रहता है प्रभाव, इन्हें लाइफ में मिलते हैं सारे ऐशोआराम
मिथुन राशि: नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपके पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। खासकर शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए ये समय लाभकारी साबित होगा। शादी-विवाह के भी शुभ योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
सिंह राशि: मेहनत से सफलता हासिल करने में कामयाब होंगे। धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं। ये समय बिजनेस के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। 26 मई का चंद्र ग्रहण 5 राशियों के लिए दे रहा शुभ संकेत, जानिए किन्हें होगा धन लाभ
कन्या राशि: शुक्र का गोचर आपके लिए भी शुभ रहेगा। आपको अपने कार्यों में सफलता प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शादीशुदा लाइफ अच्छी रहेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
तुला राशि: तुला राशि का भाग्योदय होगा। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार के लिए भी समय काफी अच्छा है। संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। शनि के राशि परिवर्तन से इन 5 राशियों पर शुरू होगी शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या, जानिए डेट
धनु राशि: आपके लिए ये समय शुभ रहेगा। व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।धन- लाभ हो सकता है। भूलकर भी किसी से ये 5 बातें न करें शेयर, जानिए क्या कहती हैं जया किशोरी