Shukra Rashi Parivartan (Venus Transit In Cancer) 2021: शुक्र का राशि परिवर्तन 22 जनवरी को 2 बजकर 34 मिनट पर होगा। शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, संबंध और आनंद का कारक ग्रह माना जाता है। इस ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर जीवन में सभी सुख सुविधाएं मिलती हैं। शुक्र तुला और वृषभ राशि के स्वामी ग्रह हैं। जानिए ये राशि परिवर्तन किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।
मेष: इस गोचर के दौरान मेष राशि के जातक सामाजिक रूप से सक्रिय होने की बजाय अपने परिवार वालों के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आप लाभ कमाने में कामयाब होंगे। करियर में आपको इस दौरान ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
वृषभ: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर शानदार रहेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके निजी जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। इस दौरान आप कुछ न कुछ नया करने की सोच सकते हैं। लाभ कमाने के आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। इस राशि के कारोबारियों को इस दौरान लाभ की संभावना रहेगी।
मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए भी ये गोचर शानदार रहेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ बेहतरीन समय बिता पाएंगे। आमदनी में इस दौरान बढ़ोतरी होगी। निवेश से अच्छा मुनाफा कमाएंगे। विद्यार्थियों के लिए यह गोचर बहुत अच्छे परिणाम लेकर आएगा। करीबी संबंंध मजबूत होंगे। शादीशुदा लोगों को इस दौरान कोई खुशखबरी मिल सकती है। भागीदारी में कारोबार करने वालों को इस दौरान अच्छा मुनाफा हो सकता है।
कर्क: कर्क राशि वालों के लिए भी ये गोचर शानदार रहेगा। खर्च बढ़ेंगे लेकिन आमदनी भी बढ़ने के आसार रहेंगे। आप विदेशी सहयोग से लाभान्वित हो सकते है। ये समय व्यापार और साझेदारी के लिए भी अनुकूल रहेगा। पुरानी वस्तुओं में कोई निवेश किया है तो आपको इस गोचर के दौरान लाभ मिलेगा।
सिंह: इस गोचर के दौरान इन जातकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। काम के चलते होने वाली यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर आप सफल होंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ध्यान रखें।