Shukra Rashi Parivartan (Venus Transit) 2021: शुक्र सुख, सौंदर्य, कला, प्रेम, वाहन समेत अन्य भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र की गिनती भी शुभ ग्रहों में की जाती है। कुंडली में इसकी शुभ स्थिति से व्यक्ति को सभी सांसारिक सुख प्राप्त होते हैं। शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। वहीं मीन राशि में ये उच्च के होते हैं और कन्या राशि में इनकी नीच भाव स्थिति होती है। शुक्र ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए लगभग 23 दिनों का समय लेता है। शुक्र 29 मई 12:13 AM में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे जानिए शुक्र का ये गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।
मेष राशि: शुक्र का गोचर मेष राशि से तीसरे भाव में होने जा रहा है। जो आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। खर्च अधिक होंगे लेकिन पैसों की कमी नहीं होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। धार्मिक कार्यों की तरफ रुचि बढ़ेगी।
वृष राशि: शुक्र का गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में होने जा रहा है। खर्च कम होंगे। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। नया वाहन या मकान खरीदने के योग बनेंगें। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। अगले साल शनि बदलेंगे अपनी राशि, एक राशि को शनि साढ़े साती तो 2 को शनि ढैय्या से मिलेगी मुक्ति
मिथुन राशि: आपकी ही राशि में शुक्र का गोचर होने जा रहा है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। विवाह के भी योग बनेंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह समय वरदान साबित होगा। काफी इमोशनल माने जाते हैं इन 4 राशि के लोग, भावुकता में खत्म कर देते हैं अपना रिलेशन
सिंह राशि: आपकी राशि से शुक्र 11वें भाव में स्थित होंगें। धन लाभ के विशेष योग बनेंगे। नौकरी से ज्यादा व्यापार के लिए समय उत्तम रहेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। नई नौकरी मिल सकती है। मिथुन और तुला राशि वालों को शनि की ढैय्या से कब मिलेगी राहत, जानिए
कन्या राशि: आपकी आर्थिक पक्ष मजबूत होगी। कार्यों में आपको सफलता हासिल होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में प्रमोशन होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आयेगा। मकान खरीदने के योग बनेंगे।

