चाणक्य नीति (Chanakya Niti), विदुर नीति (Vidur Niti) की तरह ही शुक्र नीति (Shukra Niti) भी एक प्रसिद्ध नीति ग्रन्थ है। जिसे ‘शुक्राचार्य’ द्वारा रचित माना जाता है। दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य अपने समय के प्रकांड विद्वानों में से एक थे। उनके द्वारा कही गई बातें ही शुक्र नीति में दर्ज हैं। शुक्र नीति काफी प्राचीन ग्रंथ होते हुए भी इसमें कही गई बातें आज भी प्रासांगिक और उपयोगी साबित होती हैं। जानिए शुक्र नीति अनुसार वो कौन सी चीजें हैं जिसे इंसान सदैव अपने पास नहीं रख सकता।
यौवनं जीवितं चित्तं छाया लक्ष्मीश्र्च स्वामिता।
चंचलानि षडेतानि ज्ञात्वा धर्मरतो भवेत्।।
युवा अवस्था किसे पसंद नहीं होती लेकिन ये हमेशा के लिए आपके पास नहीं रहती। प्रत्येक व्यक्ति की चाह होती है कि उसकी सुंदरता सदैव बरकरार रहे लेकिन ऐसा संभव नहीं। जैसे मृत्यु निश्चित है वैसे ही इंसान का शरीर कमजोर और बुढ़ा होना भी निश्चित है। यही प्रकृति का नियम है कि पहले बालपन, फिर युवावस्था फिर बुढ़ापा। कुछ समय के पूर्व युवा अवस्था ढल ही जाती है इसलिए इससे मोह लगाना बेकार है।
शुक्रनीति अनुसार धन का स्वभाव काफी चंचल माना गया है। यह हमेशा के लिए किसी एक पास नहीं रहता, इसलिए इसके मोह में स्वयं को बांधना ठीक नहीं है। क्योंकि इससे निराशा के सिवाय कुछ नहीं मिलेगा।
कहा जाता है कि इंसान की परछाई हमेशा उसके साथ रहती है लेकिन एक समय परछाई भी साथ छोड़ देती है। परछाई तब तक साथ देती है जब तक इंसान धूप में चलता है। जब इंसान की परछाई ही सदैव उसके साथ नहीं रहती तो किसी अन्य से क्या उम्मीद रखी जा सकती है।
कुछ लोग की ये चाहत होती है कि मिला पद और अधिकार उनके साथ पूरे जीवन रहे, लेकिन ऐसा संभव नहीं है। अधिकार और पद समय-समय पर बदलता रहता है इसलिए इससे मोह करने का कोई फायदा नहीं। मृत्यु से जुड़े सपने किस बात का देते हैं संकेत, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
इस संसार में सभी जीव-जंतु, मनुष्य की मृत्यु निश्चित है। व्यक्ति जीवन में चाहे कितने ही उपचार क्यों न कर ले लेकिन एक समय के बाद उसका धरती से जाना तय है। इसलिए किसी को भी जीवन से मोह नहीं रखना चाहिए।
मन चंचल माना जाता है। कुछ लोग इसे वश में करने का प्रयास भी करते हैं। लेकिन कभी न कभी मन वश से बाहर हो ही जाता है। मन को वश में करना मुश्किल है लेकिन योग और ध्यान से इसे काबू किया जा सकता है। इन बर्थ डेट वाले खूबसूरती देखकर बहुत जल्दी हो जाते हैं आकर्षित, इनके कई हो सकते हैं प्रेम संबंध
