Shukra Rashi Parivartan (Venus Transit) 2022: शुक्र को जीवन में भौतिक सुख और भोग विलास का कारक ग्रह माना जाता है। ये वृषभ और तुला राशि का स्वामी ग्रह है। कुंडली में शुक्र की स्थिति ही तय करती है कि बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी या नहीं। मीन इस ग्रह की उच्च राशि है तो कन्या नीच राशि है। 4 जनवरी 2022 को शुक्र ग्रह धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। जानिए किन 4 राशि वालों को इस ग्रह गोचर से लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
मेष राशि: इस राशि वालों को शुक्र के गोचर से सकारात्मक परिणाम हासिल होने के आसार रहेंगे। नौकरी और व्यापार में अच्छी सफलता हासिल होने की उम्मीद है। इस अवधि में किए गए निवेश से भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आपकी साख बढ़ेगी। कोई बड़ा प्रोजेक्ट इस अवधि में मिल सकता है। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है।
वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर शुभ साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप नौकरी ढूंढ रहे हैं या बेहतर नौकरी की तलाश में हैं तो आपकी ये इच्छा पूरी होने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आपके कुछ ऐसे संबंध बनेंगे जो भविष्य में आपके लिए आर्थिक और व्यावसायिक तौर पर फायदेमंद सिद्ध हो सकते हैं। इस अवधि का भरपूर उपयोग करें।
कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए भी शुक्र का गोचर लाभप्रद साबित होगा। इस दौरान आपका संचार कौशल बढ़ेगा। हर काम में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति के आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। सुख सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। (यह भी पढ़ें- 2022 में इन 4 राशि वालों की सुधर सकती है आर्थिक स्थिति, मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने के आसार)
तुला राशि: इस राशि वालों के लिए भी ये गोचर शानदार साबित होगा। करियर में अच्छी तरक्की हासिल कर सकेंगे। पुराने रूके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। खर्चों पर कंट्रोल करने में आप सफल रहेंगे। निवेश के लिए समय अच्छा है। (यह भी पढ़ें- नये साल में 4 राशियों पर रहेगी शनि साढ़े साती तो 4 पर शनि ढैय्या, चेक करें कहीं आप भी तो नहीं इसमें)