Samsaptak Rajyog 2024: दिसंबर माह में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने वाला है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में सीधा-सीधा असर पड़ने वाला है। दिसंबर माह की बात करें, तो ग्रहों के सेनापति मंगल कर्क राशि में ही विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही दैत्यों के गुरु शुक्र इस माह दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। जब शुक्र शनि की राशि मकर राशि में विराजमान रहेंगे, तो मंगल के साथ समसप्तक नामक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। दरअसल, मंगल और शुक्र एक-दूसरे 180 डिग्री में मौजूद रहेंगे, जिससे समसप्तक नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। मंगल और शुक्र के द्वारा इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शुक्र-मंगल के द्वारा बना समसप्तक राजयोग किन राशियों की चमका सकता है किस्मत….

द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 2 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इसके साथ ही इस राशि में 28 दिसंबर तक रहने वाले हैं। ऐसे में समसप्तक योग 28 दिसंबर तक बना रहेगा।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में दैत्यों के गुरु शुक्र दसवें भाव में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही मंगल चतुर्थ भाव में रहने वाले हैं। समसप्तक राजयोग बनने से जीवन में आने वाली चुनौतियों को आसानी से पार कर लें। कुटुंब, धनी, वाणी के भाव में बैठे गुरु आपको खूब लाभ मिल सकता है। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। मंगल .चतुर्थ भाव में बैठे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। पराक्रम, साहस बढ़ने से आप कई मुश्किलों का सामना कर लेंगे। मकर राशि में पूर्ण रूप से दृष्टि होने से जहां पर शुक्र बैठे हैं। ऐसे में समसप्तक राजयोग बनने से नौकरी, व्यापार, मान-सम्मान के साथ-साथ तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आय के स्रोत बढ़ेंगे। इसके साथ ही धन की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों को भी समसप्तक राजयोग बनने से काफी लाभ मिल सकता है। इस राशि में मंगल ग्यारहवें भाव में रहेंगे। इसके साथ ही शुक्र आपके पांचवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। सट्टेबाजी और निवेश के माध्यम से आप काफी लाभ कमा सकते हैं। आपको खूब मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आप ज्यादा से ज्यादा बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि में शुक्र लग्न भाव में और मंगल सातवें भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के बीच बना समसप्तक राजयोग इस राशि के जातकों को खूब लाभ दे सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में भी कोई बड़ा प्रोजेक्ट या फिर ऑर्डर मिल सकता है। आप नए बिजनेस की नींव भी रख सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके साथ ही कई धन संबंधी परेशानियों से निजात मिल सकती है। लेकिन थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

दिसंबर माह में शुक्र कुंभ राशि में भी प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में नए साल 2025 में इन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इस लिस्ट में आपकी राशि है कि नहीं

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024