Shani Remedies On Saturday: शनिवार का दिन भगवान हनुमान के साथ शनि देवता को भी समर्पित है। शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए लोग इस दिन कई उपाय करते हैं। ज्योतिष अनुसार शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है। शनि सूर्य पुत्र हैं और कर्म फलदाता भी हैं। जिन लोगों पर शनि की साढ़े साती (Shani Sade Sati) या शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) चल रही होती है उन्हें इस दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानिए शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए शनिवार के दिन क्या करें और क्या न करें?

शनिवार के दिन क्या न करें?
-इस दिन मांस मदिरा का सेवन बिल्कुल भी न करें। ऐसा करने से कष्ट बढ़ते हैं।
-शनिवार के दिन कोयला, नमक, चमड़ा, जूते, काले तिल, काली उड़द दाल, झाड़ू, तेल, लकड़ी, लोहा या लोहे की वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए। अन्यथा जीवन में बाधाएं उत्पन्न होना लगती हैं।
-शनिवार के दिन पूर्व, उत्तर और ईशान दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए।
-पुरुषों को अपने ससुराल नहीं जाना चाहिए।
-इस दिन भूलकर भी किसी कमजोर या मजबूर व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए। वैसे ऐसा तो किसी भी दिन नहीं करना चाहिए।
-इस दिन बाल काटना और नाखून काटना भी वर्जित माना गया है।
-दूध और दही का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर दूध-दही पीना जरूरी है तो उसमें थोड़ी सी हल्दी या गुड़ मिला लें।
-शनिवार के दिन बैंगन, आम का आचार और लालमिर्च खाने से भी बचना चाहिए। यह भी पढ़ें- (10 जून को लगेगा सूर्य ग्रहण; 2 राशियों का बढ़ेगा सौभाग्य और 4 के जीवन में मचेगी उथल-पुथल)

शनिवार के दिन क्या करें?
-हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे बजरंगबली के साथ-साथ शनि देव की भी कृपा बनेगी।
-इस दिन शनि देव के किसी भी प्रभावशाली मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही शनि चालीसा भी पढ़नी चाहिए।
-इस दिन एक कटोरी में तिल या सरसों का तेल लेकर उसमें अपनी परछाई देखकर उसे शनि दान देने वाले को दान कर दें। इससे शनि मजबूत होता है।
-शनिवार के दिन धतूरे की जड़ धारण करने से शनि प्रसन्न होते हैं।
-शनिवार के दिन काले कुत्ते और काली गाय को सरसों के तेल की रोटी खिलाने से शनि ग्रह की क्रूर दृष्टि दूर होती है। यह भी पढ़ें- (बेहद लकी हैं आप अगर आपके लव पार्टनर का नाम इस लेटर से होता है शुरू)

-चीटियों को आटा अथवा मछलियों को दाना खिलाने से तरक्की मिलती है।
-शनिवार के दिन शनि ग्रह से संबंधित वस्तुओं जैसे साबुत उड़द, काले तिल, काला कपड़ा, लोहा, तेल का दान फलदायी माना जाता है।
-शनिवार के दिन सुबह स्नान के बाद पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद पीपल के पेड़ की 3 बार परिक्रमा भी करनी चाहिए ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलने की मान्यता है। यह भी पढ़ें- (शनि जयंती पर धनु, मकर और कुंभ वाले करें ये खास उपाय, शनि साढ़े साती से मिलेगी राहत)
-शनिवार के दिन काले रंग के वस्त्र पहनें।
-मामा और बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें।
-शनिवार के व्रत भी रख सकते हैं। यह भी पढ़ें- (इन बर्थ डेट वाले लोग होते हैं घमंडी और जिद्दी, पैसों का नहीं रहता अभाव लेकिन इस क्षेत्र में मिलती है असफलता)