शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) शनि की साढ़े सात वर्ष तक चलने वाली ग्रह दशा है।। हर व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कम से कम एक या एक से अधिक बार इसका सामना जरूर करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार सौरमंडल के सभी ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में घूमते रहते हैं। इन सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमी गति से घूमने वाला ग्रह माना जाता है। शनि को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में ढाई वर्ष का समय लग जाता है। शनि ग्रह एक साथ 5 राशियों पर अपना असर डालता है। यहां आप जानेंगे किस राशि पर चल रहा है शनि साढ़े साती का अंतिम चरण और क्या पड़ेगा इसका प्रभाव…
इस राशि पर चल रहा है शनि साढ़े साती का अंतिम चरण: धनु वाले जातकों पर शनि साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। आपके शनि की दशा से मुक्ति 29 अप्रैल 2022 को मिल जाएगी। ज्योतिष अनुसार शनि साढ़े साती का ये चरण बाकी चरणों के मुकाबले कम परेशानी देने वाला होता है। कहते हैं शनि इस चरण में जातकों को कुछ न कुछ लाभ देते हुए जाते हैं। बता दें कि जिन राशियों की कुंडली में शनि देव शुभ स्थिति में विराजमान हैं उनके लिए ये चरण विशेष रूप से फलदायी होता है।
शनि साढ़े साती क्या है? ज्योतिष के अनुसार, यदि शनि ग्रह किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली के बारहवें, पहले, दूसरे और जन्म के चंद्र के ऊपर से होकर गुजरे तो उसे शनि साढ़े साती कहते हैं। शनि साढ़े साती के तीन चरण होते हैं। इन तीनों चरणों में से दूसरा चरण व्यक्ति के लिए सबसे कष्टदायी माना जाता है। वहीं अंतिम चरण खत्म होते होते कुछ न कुछ लाभ देते हुए जाता है। (यह भी पढ़ें- इंटेलिजेंट होती हैं इस राशि की लड़कियां, गजब का होता है सेंस ऑफ ह्यूमर, आर्थिक स्थिति रहती है बढ़िया)
शनि साढ़े साती का अंतिम चरण कैसा होता है? शनि साढ़े साती का अन्तिम चरण मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, मीन राशि के लिए कष्टदायक माना जाता है। इस दौरान व्यक्ति को भौतिक सुखों का लाभ नहीं मिलता है। जितनी आमदनी होती है उससे ज्यादा खर्च हो जाते हैं। वाद-विवाद के योग बनते है। लेकिन ज्योतिष अनुसार शनि साढ़े साती का ये चरण कुछ न कुछ लाभ देते हुए भी जाता है। शनि इस चरण में व्यक्ति को अपनी भूल सुधारने का मौका देते हैं। (यह भी पढ़ें- इस राशि पर चल रहा है शनि साढ़े साती का दूसरा चरण, रहें सावधान, जानिए कब मिलेगी इससे मुक्ति)
धनु वालों के लिए कैसा रहेगा ये चरण? धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। अंतिम चरण होने की वजह से धनु जातकों की परेशानियां पहले से कम होंगी। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार करने वालों जातकों की स्थिति में भी सुधार आएगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। जो जातक लव रिलेशन में हैं उनके लिए भी ये समय अच्छा रहेगा। शनि साढ़े साती के इस अंतिम चरण में आपको अचानक से कुछ लाभ मिल सकता है।