Shani Sade Sati And Shani Dhaiya 2022: शनि लगभग ढाई साल बाद अपनी राशि बदलते हैं। सभी ग्रहों में इनकी चाल सबसे धीमी मानी जाती है। इसलिए शनि का प्रभाव किसी भी व्यक्ति के जीवन पर लंबे समय तक रहता है। वर्तमान में शनि अपनी स्वराशि मकर में गोचर कर रहे हैं। मकर समेत धनु और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है वहीं मिथुन और तुला जातकों पर शनि ढैय्या। जानिए शनि के राशि परिवर्तन करते ही कौन सी 3 राशियां शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या की चपेट में आ जायेंगी।
शनि कब बदलेंगे राशि? शनि 29 अप्रैल 2022 में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 29 मार्च 2025 तक इसी राशि में मौजूद रहेंगे। बता दें शनि कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी हैं। साल 2022 में ही 12 जुलाई को शनि अपनी वक्री चाल चलते हुए मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे और 17 जनवरी 2023 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद मार्गी होकर फिर से कुंभ राशि में गोचर करने लगेंगे। शनि ग्रह का राशि परिवर्तन इससे पहले 24 जनवरी साल 2020 में हुआ था।
किन राशि वालों पर शुरू होगी शनि साढ़े साती? बता दें शनि साढ़े साती एक साथ 3 राशियों पर चलती है। वर्तमान में मकर, कुंभ और धनु वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है। 29 अप्रैल 2022 में शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही धनु वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। तो वहीं मीन राशि के जातकों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। जब्कि मकर वालों पर इसका आखिरी चरण तो कुंभ वालों पर इसके दूसरे चरण का प्रारंभ हो जाएगा। (यह भी पढ़ें- ढाई साल बाद शनि बदलेंगे राशि, इन 3 राशि वालों को शनि के प्रकोप से जल्द मिलेगी मुक्ति)
किन राशि वालों पर शुरू होगी शनि ढैय्या? वर्तमान में मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। शनि के कुंभ राशि में गोचर करते ही कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। वहीं मिथुन और तुला जातकों को इससे मुक्ति मिल जाएगी। (यह भी पढ़ें- इन 3 राशि वालों पर शनि रहते हैं मेहरबान, नहीं पड़ता शनि साढ़े साती और ढैय्या का उतना बुरा प्रभाव)