Shani Sade Sati On Capricorn Zodiac Sign: शनि वर्तमान में मकर राशि में ही विराजमान हैं। इस राशि के जातकों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि की दशा का ये चरण सबसे कष्टदायी माना गया है। क्योंकि इसमें व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जानिए मकर वालों को शनि साढ़े साती से कब मिलेगी मुक्ति?

मकर वालों पर से कब हटेगी शनि साढ़े साती? बता दें कि शनि मकर राशि के स्वामी ग्रह भी हैं। इसलिए इस राशि वालों पर शनि देव की विशेष कृपा होने से शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या का उतना बुरा असर नहीं पड़ता। 29 अप्रैल 2022 से मकर राशि के जातकों पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण शुरू हो जाएगा। जो कुछ न कुछ लाभ देता हुआ जाएगा। जबकि इस राशि वालों को शनि की दशा से मुक्ति 29 मार्च 2025 को मिल जाएगी।

क्या है शनि साढ़े साती? शनि साढ़े साती शनि ग्रह की साढ़े सात साल तक चलने वाली दशा को कहते हैं। जब शनि किसी जातक की जन्मराशि से बारहवें, पहले या दूसरे स्थान पर होता है उसे शनि साढ़े साती कहते हैं। इस दौरान जातकों को मानसिक कष्ट, शारीरिक कष्ट, आर्थिक कष्ट का सामना करना पड़ता है। इसका प्रभाव एक राशि पहले से एक राशि बाद तक पड़ता है। हर व्यक्ति के जीवन में साढ़ेसाती 30 साल में जरूर आती है। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष अनुसार इन 4 राशि के लड़के माने जाते हैं सबसे अच्छे पति, पत्नी का रखते हैं पूरा ख्याल)

शनि साढ़े साती के दौरान इन गतिविधियों से बचें:
इस दौरान जोखिम भरे कार्यों को करने से बचना चाहिए।
कार्यस्थल पर वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए।
अकेले यात्रा नहीं करनी चाहिए।
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
नशे से दूर रहना चाहिए।
शराब से परहेज करना चाहिए। मंगलवार और शनिवार के दिन शराब बिल्कुल भी नहीं पीनी चाहिए।
किसी भी तरह की गलत चीजों में भाग लेने से बचना चाहिए।

न्याय देवता हैं शनि देव: शनि देव न्याय देवता कहे जाते हैं। इसलिए जो लोग अच्छे कर्म करते हैं उन्हें वो अच्छे फल प्रदान करते हैं और जो लोग बुरे कर्म करते हैं उन्हें शनि दंडित करके सही मार्ग पर लाने की कोशिश करते हैं। शनि साढ़े साती के दौरान जरूरतमंदों की सहायता करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। (यह भी पढ़ें- थुन और तुला के बाद इन दो राशियों पर शुरू होगी शनि ढैय्या, इन चीजों से करें परहेज)