Shani Sade Sati: ज्योतिष अनुसार 3 राशियां शनि की प्रिय मानी जाती है। इसलिए इन राशि के जातकों को शनि देव की पूजा अर्चना जरूर करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि शनि महाराज इन राशि वालों की पूजा जल्दी स्वीकार कर लेते हैं। शनि की कृपा से इन राशि वाले समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं। इन राशियों के लोग काफी ईमानदार और मेहनती होते हैं। लेकिन वर्तमान में ये तीनों ही राशियां शनि ढैय्या और शनि साढ़े साती की चपेट में हैं।

इन पर चल रही शनि साढ़े साती: शनि देव की प्रिय राशियां मकर और कुंभ पर इस समय शनि की साढ़े साती चल रही है। आपको बता दें कि शनि इन दोनों ही राशियों के स्वामी ग्रह भी हैं। शनि के प्रभाव से इन राशि के जातक काफी कर्मठ, साहसी, कर्मशील, ईमानदार होते हैं। लेकिन इनमें थोड़ा जिद्दीपन भी देखने को मिलता है। शनि साढ़े साती के दौरान आपको शनि देव की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए और किसी भी तरह के गलत कार्यों को करने से बचना चाहिए।

इन पर है शनि की ढैय्या: तुला शनि देव की सबसे ज्यादा पसंदीदा राशि है। इस राशि में शनि देव उच्चे के होते हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को लाइफ में दिक्कतों का सामना कम ही करना पड़ता है। इन पर शनि की ढैय्या चल रही है। लेकिन शनि की ये शुभ राशि होने के कारण आपके ऊपर शनि साढ़े साती का उतना असर नहीं रहेगा। अगर आप लाइफ में खूब तरक्की करना चाहते हैं तो शनि देव की आपको विशेष पूजा करनी चाहिए। शनि आप लोगों की प्रार्थना जल्दी सुन लेते हैं। मिथुन और तुला जातकों पर से शनि ढैय्या खत्म होकर इन दो राशियों पर हो जाएगी शुरू, जानिए

उपाय: तुला, मकर और कुंभ वाले कम ही प्रयासों में शनि देव को प्रसन्न कर सकते हैं। आपको शनि मंदिर में जाकर शनि भगवान की मूर्ति पर सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए। साथ ही जरूरतमंदों को दान जरूर करें। सरसों के तेल, उड़द की दाल, काले तिल, काला कपड़ा और काले जूते का दान सबसे अधिक शुभ माना जाता है। इन 4 राशि के लोग होते हैं सबसे धनवान, कम उम्र में ही हासिल कर लेते हैं शोहरत