Shani Rashi Parivartan 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह अपनी राशि बदलने में करीब ढाई साल का समय लेता है। सभी ग्रहों में इसकी चाल सबसे धीमी मानी जाती है। इसलिए शनि जब भी अपनी राशि बदलता है तो उसका प्रभाव लंबे समय तक रहता है। साल 2021 की बात करें तो शनि इस समय मकर राशि में गोचर कर रहे हैं और 5 राशियों पर इनकी दशा का प्रभाव बना हुआ है। लेकिन साल 2022 में शनि एक नहीं बल्कि 2 बार अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। जानिए क्या है इसके पीछे की वजह और किन राशियों को शनि करेंगे प्रभावित।
2021 में शनि का इन राशियों पर है प्रभाव: वर्तमान में शनि का प्रभाव धनु, मकर, कुंभ, मिथुन और तुला वालों पर बना हुआ है। जिनमें से धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है तो वहीं मिथुन और तुला जातकों पर शनि की ढैय्या का असर है। शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या के दौरान लोगों को कई कष्टों का सामना करना पड़ता है।
इसलिए शनि दो बार बदलेंगे राशि: कई लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि आखिर शनि का एक ही साल में दो बार राशि परिवर्तन क्यों हो रहा है। जब्कि शनि तो ढाई साल में सिर्फ एक बार ही राशि बदलते हैं। तो आपको बता दें कि शनि साल 2022 में एक बार सामान्य प्रक्रिया के तहत अपनी राशि बदलेंगे। जैसे शनि हर ढाई साल में बदलते हैं लेकिन इसी साल दूसरी बार शनि का राशि परिवर्तन शनि के वक्री होने के कारण होगा। यानी शनि अपनी वक्री चाल चलते हुए अपनी पिछली राशि मकर में फिर से गोचर करने लगेंगे। फिर कुछ महीने बाद मार्गी होकर कुंभ राशि में वापस आ जायेंगे। (यह भी पढ़ें- 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन: इनका मूलांक बनता है 8, इस अंक वालों पर शनि का रहता है विशेष प्रभाव)
शनि के राशि परिवर्तन और वक्री होने की डेट:
-29 अप्रैल 2022 में शनि मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
-12 जुलाई 2022 में वक्री हो जायेंगे।
-वक्री अवस्था में शनि एक बार फिर से मकर राशि में गोचर करेंगे।
-17 जनवरी 2023 में शनि मार्गी होकर कुंभ राशि में वापस आ जायेंगे।
-फिर 29 मार्च 2025 में शनि मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। (यह भी पढ़ें- अपने पार्टनर के प्रति बेहद वफादार माने जाते हैं इन राशि के लड़के, अच्छे पति होते हैं साबित)
साल 2022 में इन 8 राशियों पर रहेगा शनि का प्रभाव: शनि के दो बार राशि बदलने के कारण मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन यानी कुल मिलाकर 8 राशियों के जातक शनि की दशा से प्रभावित होंगे। 29 अप्रैल 2022 से लेकर 12 जुलाई 2022 तक कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या तो मकर, कुंभ और मीन वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी। वहीं 12 जुलाई 2022 से लेकर 17 जनवरी 2023 तक मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या रहेगी और धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती। (यह भी पढ़ें- अगले 10 साल इन 5 राशि वाले शनि साढ़े साती से रहेंगे मुक्त, देखें क्या आप भी है इसमें शामिल)