Shani Rashi Parivartan 2022: शनि का गोचर ज्योतिष अनुसार काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ता है। शनि हर ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं। 29 अप्रैल 2022 को ये कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बता दें कि इस राशि में शनि का प्रवेश करीब 30 साल बाद होगा। ज्योतिष अनुसार इस गोचर से कुछ राशि वालों को अच्छा खासा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे तो वहीं 4 राशि वालों को सतर्क रहना होगा। जानिए किन राशि वालों के लिए ये गोचर परेशानियां बढ़ाने वाला साबित होगा।
तुला राशि वालों पर शनि गोचर का प्रभाव: घर का माहौल तनाव भरा रहेगा। परिवार के लोगों के बीच मतभेद हो सकते हैं या किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा भी सकता है। धन हानि होने की आंशका रहेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। आपकी माता की सेहत बिगड़ सकती है। अप्रैल 2022 तक का समय आपके लिए बेहद ही मुश्किल साबित हो सकता है। लेकिन इसके बाद आपकी लाइफ की परेशानियां थोड़ी कम होने लगेंगी। व्यापार और नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
वृश्चिक राशि वालों पर शनि गोचर का प्रभाव: किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक फिटनेस पर खास ध्यान देने की जरूरत होगी। करीबी रिश्तों में थोड़ी खटास का सामना कर सकते हैं। पढ़ने वाले जातकों की पढ़ाई में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। जो जातक ख़ुद का व्यवसाय चला रहे हैं, उन्हें रुकावट या ठहराव का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक चीज़ों में अधिक ख़र्च कर सकते हैं। धन हानि होने की संभावना है।
कर्क राशि वालों पर शनि गोचर का प्रभाव: इस राशि वालों को बेहद ही सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह है। नौकरी में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी करीबी मित्र से संबंध खराब होने के आसार रहेंगे। कोई पुराना रोग उभर सकता है। यात्रा से धन हानि की संभावना है। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले किसी की सलाह जरूर ले लें। (यह भी पढ़ें- धन-दौलत में वृद्धि के लिए घर की उत्तर दिशा में इन चीजों को रखना फायदेमंद)
कुंभ राशि वालों पर शनि गोचर का प्रभाव: इस अवधि में बार-बार इलाज के लिए अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस अवधि में अपने पैरों का विशेष ध्यान रखें क्योंकि पैरों में छाले या फिर चोट लगने की आशंका है। अचानक से तबीयत खराब हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा से बचें। कोई भी निर्णय जल्दबादी में लेने से नुकसान होने की संभावना है। वाद-विवाद से दूर रहें। (यह भी पढ़ें- बेहद दमदार पर्सनालिटी की होती हैं इन नाम वाली लड़कियां, पल भर में किसी का भी जीत लेती हैं दिल)