Shanidev Margi 2022: शनि 23 अक्टूबर 2022 को मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शनि देव की स्थिति में परिवर्तन ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है और इस अवधि के दौरान शनि दुनिया के सभी राशियों के लोगों के जीवन में कई बदलाव लाएंगे। इसके अलावा शनि मकर राशि में मार्गी होकर महापुरुष राजयोग भी बनाएंगे। आइए अब आगे बढ़ते हैं और शनि मार्गी के बारे में सबकुछ जानते हैं-
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का “मार्गी” होने का अर्थ उस स्थिति को दर्शाता है जब कोई ग्रह वक्री स्थिति (उल्टा गति) से बाहर आने के बाद अपनी सीधी गति शुरू करता है। ऐसे में शनि मार्गी को मकर राशि में सरल शब्दों में समझें तो जो लोग मकर राशि में शनि की वक्री स्थिति में बैठे थे, वे अब वापस मकर राशि में अपनी सीधी गति में आ जाएंगे।
मेष राशि के जातकों को करियर में मिलेगी तरक्की
मकर राशि में शनि के मार्गी होने से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। जातकों के आमदनी में वृद्धि होने के साथ ही करियर में तरक्की मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। जातकों के ऊपर शनिदेव को माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा देखने को मिलेगा।
तुला राशि के जातकों को होगा अचानक धनलाभ
शनि के मकर राशि में मार्गी होने के साथ ही तुला राशि की जातकों की सोई हुई किस्मत चमक सकती है। शनि देव की कृपा से तुला राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान जो भी जातक प्रॉपर्टी और वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं उनके लिए यह समय बेहद उत्तम है। माँ लक्ष्मी की कृपा से जातकों को अन्य माध्यमों से भी से भी धन लाभ होने की संभावना है।
सिंह राशि के जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलेंगे अच्छे अंक
शनि के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही सिंह राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। सिंह राशि के जातकों को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। इस दौरान कोर्ट कचहरी के मामलों में भी जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। इस दौरान यात्राओं के योग भी बन रहे हैं। अचानक से धनलाभ भी प्राप्त हो सकते हैं।