Shani Margi 2021: शनि 23 मई 2021 से मकर राशि में वक्री चल रहे हैं। शनि की ये चाल लोगों के कष्ट बढ़ाने का काम करती है। खासकर उन लोगों के जिन पर शनि की साढ़े साती या फिर शनि की ढैय्या चल रही हो। खैर शनि की वक्री चाल की अवधि अब समाप्त होने को है। 11 अक्टूबर 2021 को शनि पूरे 141 दिन बाद मार्गी होने जा रहे हैं। शनि की सीधी चाल शुरू होते ही 3 राशि वालों की किस्मत के सितारे चमकने के आसार रहेंगे। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
मिथुन राशि: इस राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनि की ढैय्या के दौरान जिन कष्टों का सामना इस राशि वालों को करना पड़ा था अब समय है उससे मुक्ति मिलने का। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की प्रबल संभावना रहेगी। मानसिक तनाव कुछ कम होंगे। शारीरिक कष्टों से भी मुक्ति मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। रूके हुए कार्यों में तेजी आएगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी।
तुला राशि: इस राशि वालों पर भी 24 जनवरी 2020 से शनि ढैय्या चल रही है। शनि का मार्गी होना आपको भी कुछ राहत देगा। आपके रूके हुए कामों में गति आएगी। धन लाभ के प्रबल आसार रहेंगे। बिजनेस में भी तरक्की के योग बन रहे हैं। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। कुल मिलाकर इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। (यह भी पढ़ें- ज्योतिषशास्त्र अनुसार अपनी मेहनत से धनवान बनते हैं इन 3 राशि के लोग, होते हैं दूरदर्शी)
धनु राशि: इस राशि वालों पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है। शनि की सीधी चाल का सबसे ज्यादा फायदा आपको मिलेगा। धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। इस अवधि में आपको किसी महिला पक्ष से लाभ प्राप्त होने के योग भी बन रहे हैं। काम के चलते छोटी मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलने की संभावना है। नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे थे तो उसके लिए भी समय अच्छा दिखाई दे रहा है। (यह भी पढ़ें- शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश इन 4 राशि वालों के लिए हो सकता है शुभ, प्रमोशन के रहेंगे चांस)