सभी नौ ग्रहों में शनि ग्रह को बेहद ही महत्वपर्ण माना जाता है। क्योंकि न्याय के देवता मनुष्य के कर्मों के अनुसार उन्हें फल देते हैं। साल 2022 की शुरुआत बस कुछ ही दिनों में होने वाली है। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है की उनके लिए साल 2022 कैसा रहने वाला है। साल 2022 की शुरुआत में शनि ग्रह ऐसा अशुभ योग बना रहे हैं, जो कुछ राशि के जातकों पर भारी पड़ सकता है।

दरअसल शनि फिलहाल अपनी स्वराशि मकर में विराजमान हैं, 5 जनवरी को बुध ग्रह भी मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। फिर 14 जनवरी को सूर्य, मकर राशि में गोचर करेंगे। इन तीनों ग्रह के गोचर से मकर राशि में त्रिग्रही योग बनेगा, जिसे ज्योतिष शास्त्र में अशुभ माना जाता है। शनि, बुध और सूर्य के त्रिग्रही योग के कारण इन 5 राशि के जातकों को बेहद ही सावधानी बरतनी पड़ेगी।

कर्क राशि: इस त्रिग्रही योग के कारण कर्क राशि के जातकों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान इनके शत्रु इन पर हावी हो सकते हैं। इसलिए कर्क राशि के जातकों को ऐसा काम करने से बचने की जरूरत होगी, जो इनके करियर को प्रभावित कर सकता है।

कन्या राशि: इस अशुभ योग के कारण कन्या राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि: इस राशि के जातकों को सेहत के प्रति सावधानी बरतनी पड़ सकती है। खान-पान में सावधानी बरतें और व्यायाम करें। इस दौरान तनाव भी बढ़ सकता है।

धनु राशि: त्रिग्रही योग के कारण इस राशि के जातकों को अपने रिश्ते में परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो सकता है, जिससे तनाव में वृद्धि होगी। ऐसे में खुद पर संयम रखने की जरूरत होगी।

मकर राशि: इस दौरान मकर राशि के जातकों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत होगी। क्योंकि सेहत पर धन खर्च हो सकता है।