Shani Rashi Parivartan 2022: नया साल ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस साल कई बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। नव वर्ष 2022 में करीब डेढ़ साल बाद राहु अपनी राशि बदलेगा तो शनि ढाई साल बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करेंगे। दोनों ही ग्रह ज्योतिष अनुसार सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। 29 अप्रैल को शनि मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जानिए इस गोचर से किन 4 राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

कर्क राशि: शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही आपके ऊपर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके अपने जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। किसी न किसी बात पर लड़ाई झगड़ा होने के आसार रहेंगे। अगर आप साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं तो बिजनेस पार्टनर के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। शनि का गोचर पेशेवर जीवन में समस्याएं बढ़ा सकता है। इस अवधि में कार्यस्थल पर आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकता है।

तुला राशि: इस गोचर के दौरान पढ़ाई में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन में कमी आ सकती है। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। घर के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मां को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या हो सकती है। खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी के आसार दिखाई दे रहे हैं।

कुंभ राशि: इस राशि वालों को इस दौरान स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी रोग से परेशान हैं तो उस रोग के बढ़ने की आशंका दिखाई दे रही है। बार-बार अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। पैरों पर चोट लगने की आशंका है। सतर्क रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। (यह भी पढ़ें- इन नाम की लड़कियों में होती है लीडरशिप क्वालिटी, कार्यस्थल पर बहुत जल्दी बन जाती हैं सबकी बॉस)

मीन राशि: इस राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी। व्यापारियों को धन हानि होने की आशंका रहेगी। इसलिए कोई भी काम बड़ी ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। लेन-देन में सावधानी बरतें। खर्चे आमदनी से ज्यादा हो सकते हैं। पैदल चलते समय सावधानी बरतनी होगी। छोटी मोटी दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। (यह भी पढ़ें- इन राशि की लड़कियां मानी जाती हैं मां लक्ष्मी का रूप, ससुराल वालों के लिए होती हैं भाग्यशाली)