Shani Rashi Parivartan 2022: शनि 29 अप्रैल 2022 में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि की इस चाल का सभी राशियों के लोगों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। किसी राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी तो किसी पर शनि ढैय्या। तो वहीं कुछ राशि वालों को शनि के प्रकोप से मुक्ति मिल जाएगी। यहां आप जानेंगे किन 4 राशि वालों पर शनि की इस चाल का सबसे शुभ प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि: इस राशि वालों के लिए शनि का गोचर शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए ये अवधि काफी अनुकूल साबित होगी। ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है।

वृषभ राशि: इस गोचर के दौरान आपको अपनी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम हासिल होने के आसार हैं। बिजनेस वाले जातकों के लिए भी ये अवधि काफी अनुकूल रहेगी। इस दौरान आपको लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। (यह भी पढ़ें- 2022 इन 2 राशि के लोगों के लिए हो सकता है सबसे खास, धन में वृद्धि के जबरदस्त आसार)

सिंह राशि: इस दौरान आपको अपनी मेहनत का सकारात्मक फल प्राप्त होगा। आमदनी में वृद्धि की संभावना है। कोर्ट कचहरी के मामले में फंसे हैं तो इस दौरान आपको सफलता मिल सकती है। हर काम में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति भी हो सकती है।

धनु राशि: शनि के कुंभ राशि में गोचर करते ही आपको शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना है। आप बचत करने में सफल रहेंगे। अगर आप संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ये समय आपके लिए अनुकूल साबित होगा। सैलरी में अच्छी ग्रोथ होने के प्रबल आसार हैं। (यह भी पढ़ें- Aquarius Finance Horoscope 2022: कुंभ राशि वालों की बढ़ सकती है आय, लेकिन संपत्ति में निवेश करने से बचें)