ज्योतिष में शनि (Shani) को एक क्रूर ग्रह माना जाता है। अधिकतर लोग शनि को अशुभ फल देने वाला ग्रह ही मानते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि शनि लोगों के जीवन में तरक्की का कारक भी होते हैं। कहते हैं कि शनि सभी को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अगर शनि कुंडली में मजबूत स्थिति में हैं तो शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) और शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) के दौरान भी जातकों को शुभ फल ही प्राप्त होंगे। 11 अक्टूबर तक शनि वक्री अवस्था में हैं। जानिए ये अवधि किन 5 राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
वृष राशि: इस राशि के जातकों पर शनि की शुभ स्थिति है। 11 अक्टूबर तक शनि वक्री रहेंगे और ये अवधि वृष राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार साबित हो सकती है। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता हासिल होगी। आपके काम की प्रशंसा होगी।
कर्क राशि: शनि की वक्री चाल आपके लिए भी शुभ रहने के आसार हैं। अक्टूबर तक का समय आपके लिए काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। आपको मेहनत का पूर्ण फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है।
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए 11 अक्टूबर तक का समय काफी शुभ रहने के आसार हैं। कार्यों में सफलता हासिल होगी। नौकरी में शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। धन में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहने की उम्मीद है। नये काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा रहेगा। यह भी पढ़ें- इस राशि की लड़कियां अच्छी दोस्त होती हैं साबित, मुसीबत में भी खड़ी रहती हैं साथ
कन्या राशि: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दान पुण्य के कार्यों में अधिक धन खर्च होगा। पारिवारिक लाइफ अच्छी रहेगी। धन लाभ के विशेष योग बनेंगे। लव लाइफ के लिए भी शानदार समय है। रूके हुए काम पूरे होंगे। ऊर्जावान महसूस करेंगे।
मीन राशि: आपको नौकरी और व्यापार में तरक्की हासिल होगी। धन लाभ होने के प्रबल आसार हैं। शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में लाभ मिलेगा। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। बिजनेस वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति की उम्मीद है।