Shani Rashi Parivartan 2023: साल 2023 में कई ग्रहों गोचर होगा। जनवरी में 17 तारीख को शनि का राशि परिवर्तन हो रहा है। 3 दशक बाद अपनी ही राशि में कुंभ में शनि देव विराजमान होंगे। न्यायप्रिय कर्मफल दाता शनि देव के कुंभ राशि में प्रवेश के साथ ही कुछ राशियों के लोगों को राहत मिल सकती है। इस दौरान साढ़े साती की ढैय्या समाप्त हो जाएगी। वहीं 30 जनवरी से 6 मार्च 2023 तक शनि देव अस्त रहेंगे, 15 दिनों के अंदर शनि देव की स्थिति में दो बार परिवर्तन होगा, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा।
शनि का गोचर और अस्त इन राशियों के लिए फलदायी
तुला राशि (Libra)
शनि का गोचर आपको लाभ देगा। शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। जीवन में खुशहाली आएगी। शिक्षा और करियर के क्षेत्र में आपको तरक्की मिल सकती है। रोजगार की बात करें तो आपको नौकरी मिल सकती है। व्यापारी जातकों के व्यापार में विस्तार होगा। मकान आया प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। यात्राएं करने को मिलेंगी जिससे आपके लिए नये रास्ते खुल सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के लोगों के लिए शनि देव का प्रभाव शुभ होगा। नौकरी के मिलने के साथ ही आपका लंबे समय से कहीं अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। इस दौरान प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। छात्र जातकों के लिए यह समय उनके अनुकूल हो सकता है, मन-मुताबिक परिणाम हासिल करने में उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए शादी के योग बन रहे हैं। नई संपत्ति बनाने का मौका मिल सकता है। व्यापार में भी बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं।
इन राशियों पर शनिदेव की रहती है कृपा, नहीं होता साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव; देखें VIDEO
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि की स्थिति में दो बार परिवर्तन बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान लंबे समय से चली आ रही परेशानियाँ खत्म होने के प्रबल आसार हैं। नौकरी मिलने के साथ ही आपकी तरक्की हो सकती है। समाज में आपका मान- सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है, आपके इनकम में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आप यात्राओं में अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। इस दौरान जो भी नया व्यापार शुरू करना चाहता है, उसके लिए समय अनुकूल है।