Shani Dev Make Raj Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर या उदय होता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है।आपको बता दें शनि देव 22 जनवरी 2022 को अस्त हो चुके थे और वह 24 फरवरी 2022 को उदय हो गए हैं।
आपको बता दें वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि के उदय होने के प्रभाव से 4 राशि वालों की गोचर कुंडली में राज योग का निर्माण हो रहा है। इसलिए इन लोगों को इस दौरान व्यापार और राजनीति में विशेष सफलता मिल सकती है। साथ ही पुराने रोगों से मुक्ति भी मिल सकती है। सेहत में भी सुधार के संकेत हैं। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सी हैं जिनकी कुंडली में राज योग का निर्माण हो रहा है।
मेष राशि: आपकी गोचर कुंडली में राजयोग का निर्माण हो रहा है क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दशम (कर्म, करियर, जॉब, व्यापार) भाव में शनि देव उदित हो रहे हैं। साथ ही आपकी राशि के स्वामी मंगल देव हैं, जो भाग्य स्थान पर बैठे हुए हैं।जिससे आपको राजसत्ता की प्राप्ति हो सकती है। आप चुनाव जीत सकते हैं या फिर राजनीति में आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है। नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका इंक्रीमेंट लग सकता है।
कर्क राशि: आपकी गोचर कुंडली में भी केंद्र त्रिकोण राज योग का निर्माण हो रहा है। क्योंकि शनि ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव जो कि दांपत्य जीवन और साझेदारी के स्थान में उदय हो रहे हैं। इसलिए इस समय आपको साझेदारी के काम में फायदा हो सकता है। साथ ही आप साझेदारी का काम या व्यापार शुरू भी कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपको व्यापार और अन्य कामों में जीवनसाथी का सहयोग प्रदान होगा। अगर आप शनि से संबंधित व्यापार (ऑयल, पेट्रोलियम, खदान, लोहा) करते हैं तो आपको विशेष फायदा हो सकता है। इस दौरान आप राजनीति में भी सफल हो सकते हैं। चुनाव जीतने के भी योग हैं।
तुला राशि: आपके लिए भी शनि देव का उदित होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी आपकी राशि से चतुर्थ स्थान जिसको माता, वाहन और सुख भाव में उदित हो रहे हैं। साथ ही आपकी गोचर कुंडली में केंद्र त्रिकोण राज योग का निर्माण हो रहा है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना रहेगी। हर काम में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आप अच्छी कमाई करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल में आपकी जमकर प्रशंसा होगी। साथ ही अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको जबरदस्त धनलाभ हो सकता है। चुनाव में भी जीतने के योग हैं। (यह भी पढ़ें)- 24 घंटे बाद बुध ग्रह करने जा रहे हैं गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव; खुल सकते हैं तरक्की के नए द्वार
मकर राशि: शनि देव उदित होकर आपकी गोचर कुंडली में शश और त्रिकोण राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। वहीं बुध ग्रह भाग्येश के साथ विराजमान हैं। इसलिए आपको राज सत्ता की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए आप इस समय राजनीति में सफल हो सकते हैं। चुनाव भी जीतने का योग है। साथ ही अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाना चाहते हैं, तो निवेश कर सकते हैं। लाभ के संकेत दिख रहे हैं। इस समय आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल मिलने के आसार रहेंगे। जो लोग प्रशासनिक पद पर कार्यरत हैं उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
(यह भी पढ़ें)- 12 साल बाद कुंभ राशि में बन रही सूर्य और गुरु की युति, इन 3 राशि वालों को धनलाभ के प्रबल योग