ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि एक साथ 5 राशियों पर अपना प्रभाव डालते हैं। जिनमें से 3 राशियों पर शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) तो 2 पर शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) चलती है। वर्तमान में शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब ढाई साल का समय लगता है। ये ग्रह सभी ग्रहों के मुकाबले सबसे धीमी गति से अपनी राशि बदलता है। एक राशि में ढाई साल तक विराजमान रहने के कारण शनि का प्रभाव किसी भी राशि पर लंबे समय तक के लिए रहता है। यहां आप जानेंगे किन 5 राशि वालों पर है शनि की नजर और किन्हें जल्द मिलने वाली है शनि के प्रकोप से मुक्ति।

इन राशियों पर शनि की नजर: धनु, मकर और कुंभ वालों पर इस समय शनि साढ़े साती चल रही है। शनि साढ़े साती के तीन चरण होते हैं। जिनमें एक चरण की अवधि करीब ढाई वर्ष की होती है। बता दें धनु वालों पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है तो मकर वालों पर इसका दूसरा चरण वहीं कुंभ वालों पर इसका पहला चरण चल रहा है। वहीं मिथुन और तुला राशि के जातकों पर इस समय शनि ढैय्या चल रही है।

इन्हें जल्द मिलेगी शनि के प्रकोप से मुक्ति: शनि जब भी अपनी राशि बदलते हैं तो किन्हीं तीन राशियों को शनि के प्रकोप से मुक्ति मिल जाती है। शनि 29 अप्रैल 2022 में अपनी राशि बदलने जा रहे हैं जिससे धनु वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं मिथुन और तुला जातकों को शनि ढैय्या से छुटकारा मिलेगा। इन 3 राशि वालों के रूके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। करियर में ग्रोथ देखने को मिलेगी। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष अनुसार टैलेंट के मामले में सब पर भारी पड़ती हैं इन 4 राशि की लड़कियां, मिलती है खूब वाहवाही)

ये राशियां आ जाएंगी शनि की चपेट में: शनि 29 अप्रैल 2022 में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे मीन राशि वाले शनि साढ़े साती की चपेट में आ जायेंगे। तो वहीं कर्क और वृश्चिक वाले शनि ढैय्या की चपेट में आयेंगे। इन तीन राशि वालों को शनि दशा के दौरान बेहद ही सतर्क रहना होगा।