Dream Interpretation: सपने देखना सामान्य प्रक्रिया है। इंसान सपने में कई चीजें ऐसी देखता है जिसका वास्तविक लाइफ से कुछ लेना देना नहीं होता है। लेकिन ये चीजें भविष्य में होने वाली कुछ घटनाओं का संकेत देती हैं। अब ये संकेत शुभ भी हो सकते हैं और अशुभ भी। यहां हम जानेंगे स्वप्न शास्त्र अनुसार वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें देखने से धन लाभ होने के आसार रहते हैं।
सपने में भगवान को देखना शुभ माना जाता है। ये सपना अच्छे दिनों के आने का संकेत देता है। देवी-देवताओं से जुड़े सपने देखने पर धन लाभ होने के प्रबल आसार रहते हैं। ऐसे ही सपने में किसी लड़की को नाचते हुए देखना भी लाभ की प्राप्ति का संकेत देता है। इस सपने का मतलब है कि आपको आने वाले समय में लक्ष्मी की प्राप्ति हो सकती है।
आंवले का पेड़ सपने में देखना शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में इस पेड़ को पूजनीय माना जाता है। अगर आपको ये पेड़ सपने में दिखाई दिया है तो इसका मतलब आपके घर लक्ष्मी आने वाली है। सपने में किसान को खेत में काम करते हुए देखना भी शुभ माना जाता है। ये सपना अज्ञात स्त्रोतों से धन के प्राप्त होने का संकेत देता है।
सपने में बहुत बड़ा घर दिखाई देना भी धन के मामलों में शुभ माना गया है। सपने में सफेद फूलों की माला, हीरे के आभूषण, सफेद संगमरमर के पत्थर देखना भी शुभ माना जाता है। सपने में पतंग उड़ाते हुए देखना, दिया सलाई देखना, आम देखना, पार्सल प्राप्त करना भी शुभ संकेत है। विदुर नीति: व्यक्ति को इन तीन चीजों का तुरंत कर देना चाहिए त्याग, ये चीजें खोलती हैं नरक के द्वार
सपने में मल मूत्र त्यागते देखना, उल्टी करना, कीड़े मकोड़े खाना, गन्दी वस्तुओं देखना भी धन की प्राप्ति का सूचक माना जाता है। सपने में दही देखना, दूध पीना, जौ खाना, दही खरीदते हुए देखना भी शुभ माना जाता है। सपने में बाल झड़े हुए देखना, अपने आप को बिना बालों के देखना भी धन प्राप्त होने का सूचक माना जाता है।
सपने में कुम्हार को घड़ा बनाते हुए देखना भी शुभ होता है। सपने में ऊंट और हाथी का दिखाई देना भी आपार धन-संपत्ति के आने का संकेत है। जोखिम भरे कार्यों से धन कमाते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, जमीन जायदाद के मामले में होते हैं लकी