Animal Dream Means: सोते हुए इंसान एक अलग ही दुनिया में चला जाता है। जहां वो कई ऐसी चीजें देखता है जिसका आभास उसने शायद ही कभी असली जिंदगी में किया हो। सपने में इंसान एक काल्पनिक दुनिया की सैर करता है जहां उसे सब कुछ सच प्रतीत होता है। लेकिन नींद खुलने के बाद उसे वास्तविकता का पता चलता है। यहां आप जानेंगे सपने में किन जीव-जंतुओं को देखना अशुभ माना गया है।
सपने में जंगली जानवरों का दिखना अच्छा संकेत नहीं है। ये सपना गंभीर स्वास्थ्य समस्या होने का संकेत माना जाता है या फिर आप किसी बात को लेकर निराश हो सकते हैं। अगर सपने में किसी खूंखार जंगली जानवर ने आप पर हमला किया है तो समझ लीजिए कि आप किसी बड़ी परेशानी में फंसने वाले हैं। जंगली जानवर का सपने में आप पर हमला करना इस बात का भी संकेत है कि आपको भविष्य में माता-पिता की ओर से कोई दुखद समाचार मिल सकता है या आपका कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है।
सपने में उल्लू देखना दुखों का संकेत माना जाता है। ये सपना धन हानि होने का भी सूचक होता है। सपने में पीली बिल्ली देखने से निकट समय में अशुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। वहीं सफेद बिल्ली देखना धन की हानि का संकेत होता है। बिल्लियों को लड़ते देखना किसी मित्र से झगड़ा होने का संकेत देता है। सपने में खटमल देखना मतलब कार्य में सफलता पाने के लिए संघर्ष खूब करने पड़ेंगे। घोड़ा सजा हुआ देखने का अर्थ है कि कार्य में हानि होगी। चमगादर लटका देखना अशुभ संकेत माना गया है। अंकज्योतिष में ये नंबर माना जाता है बेहद पावरफुल, इस तारीख में जन्मे लोग होते हैं काफी प्रतिभाशाली
चींटियां बहुत अधिक देखना परेशानियों से घिरने का संकेत माना जाता है। चील देखना बदनामी होने और शत्रुओं से हानि मिलने का संकेत है। सपने में चूहा मारते देखने का मतलब है कि आपको धन हानि हो सकती है। सपने में छिपकली देखने पर दुश्मन से कष्ट मिलता है। जुगनू देखना बुरे समय की शुरुआत मानी जाती है। टिड्डी दल देखना व्यापार में हानि होने का संकेत होता है। सांप और नेवले की लड़ाई देखना कोर्ट कचहरी के मामलों में फंसने का संकेत माना जाता है। सांप के दांत देखना मतलब किसी अपने से हानि मिलने का संकेत होता है। इस अक्षर के नाम वाले लोग होते हैं इंटेलिजेंट और स्मार्ट, ये लाइफ में कुछ भी कर सकते हैं हासिल