Aaj Ka Rashifal Today, Daily Rashifal 6 July 2022 मेष : आज व्यवसाय में कोई नवीन कार्य हो सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। पारिवारिक समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
वृष : आज का दिन व्यवसाय सम्बंधित नवीन कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है, लेकिन यथोचित लाभ की आशा नहीं है।
मिथुन : व्यवसाय में प्रगति होगी। परिवार विशेषकर ससुराल सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। यात्रा अधिक करनी पड़ सकती है।
कर्क : आज राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पुराने मित्रों से पुनःसंपर्क हो सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह : राजनीति में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी पैतृक कारोबार से धन की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या : आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला : जॉब में पद की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु कुछ बातों को लेकर नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।
वृश्चिक : आज व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं नौकरी में सफलता मिलेगी। मेष व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सम्पत्ति का विस्तार हो सकता है। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
धनु : जॉब में किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मकर : जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कर्क व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। परिवार संग यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा।
कुंभ : आज शिक्षा में प्रोग्रेस है। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति रहेगी। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहें। किसी कानूनी मसले का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।
मीन : आज धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। संतान को कष्ट होगा। किसी पैतृक सम्पत्ति के लिए विवाद की स्थिति हो सकती है।
