Horoscope Today, Daily Rashifal 18 August 2022: मेष : आज व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। कई दिनों से चली आ रही परेशानियों से आज छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई सुनहरा अवसर हाथ लग सकता है।

वृष : आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपका मन नहीं लगेगा महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान दें। छात्रों के लिए दिन कुछ खास नहीं है पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है।

मिथुन : आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए अनुकूल है। जॉब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। उधार दिया धन वापस मिल सकता है पुनः उधार देने से बचें। आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क : आज घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज का दिन आपके लिए राहत पूर्ण रहने वाला है। नौकरी व्यापार में दिन लाभप्रद रहेगा। नए नए अनुबंध हाथ लग सकते हैं जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होंगे। नौकरी व्यापार में धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह : आज जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ होगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। व्यापारिक मामलों में रुपए पैसे के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। बिना सोचे समझे पूंजी निवेश न करें।

कन्या : आज पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेंगी। नौकरी व्यापार के लिए आज का दिन सामान्य है, भूमि, भवन वाहन आदि लेने का विचार बन सकता है । अत्यधिक आत्मविश्वास में गलत फैसले लेने से बचें।

तुला : जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। व्यय पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। विरोधी आप के लिए चुनौती खड़ी कर सकते हैं। सावधानी बनाए रखें। व्यावसायिक दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है।

वृश्चिक : व्यवसाय में प्रगति होगी। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। सिंह राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दबाव बना सकते हैं। संयम से काम लें।

धनु : आज जॉब व व्यवसाय को लेकर प्रोग्रेस के समाचार की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा के भी संकेत हैं। कार्यक्षेत्र की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल है। कार्यालय में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। नई परियोजनाओं पर पूँजी निवेश कर सकते हैं धन लाभ होगा।

मकर : आज अपनी वाणी के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। जॉब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आई सभी चुनौतियों का सामना डटकर करेंगे। कार्यालय में पदोन्नति हो सकती है। उच्चाधिकारियों से मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

कुंभ : आज व्यवसाय को लेकर लाभ होगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम की अधिकता की वजह से परेशानी का अनुभव करेंगे। विरोधी परेशान कर सकते हैं। सावधानी बनाए रखें।

मीन : जॉब में उन्नति होगी। धार्मिक यात्रा की संभावना है। गृह निर्माण को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक चुनौती का सामना करने से तनाव उभर सकता है। सूझबूझ से काम लें व कुशलता से कार्य करें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।