Sawan 2019, sawan top Bhojpuri song : भोजपुरी सिनेमा में सावन के गानों की धूम मची हुई है। यूट्यूब पर इन दिनों भोजपुरी सुपरस्टार के सावन पर बने गीतों को काफी पसंद किया जा रहा है। चाहे पवन सिंह का ‘भोला जी नइहरे में रहे दी सॉन्ग हो’, चाहे पवन सिंह और चांदनी सिंह का सुपरहिट गाना ‘मेहरी के फोनवा लगा दा ए बम (Mehri Ke Phonwa Laga Da)’ गाना हो और इसी के साथ कुछ और गाने जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। सावन के इस महीने में जहां चारों तरफ भक्तिमय माहौल बना हुआ है। वहां भोजपुरी इंडस्ट्री भी शिव भक्तों और कावड़ियों का मनोरंजन करने से पीछे नहीं हटी है। एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने सावन के महीने में लोगों के लिए लेकर आई है। यहां जानें सावन (Sawan month 2019) और शिवरात्रि (sawan shivratri 2019) के भोजपुरी हिट गानों (bhojpuri hit songs 2019) के बारे में…

sawan shivratri 2019, shivratri, shivratri vrat, shiv puja, shivratri katha, shiv aarti

1. सावन के महीने में पवन सिंह (Pawan Singh) और सोना सिंह (Sona Singh) की आवाज में बोल बम सांग काफी पॉपुलर हो रहा है। भोला जी नइहरे में रहे दी (Bhola Ji Naihare Me Rahe De) इस गाने के बोल हैं। काफी कम समय में इस गाने ने यूट्यूब पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इस गाने को अब तक 2,435,506 बार देखा जा चुका है। इस गाने को आर आर पंकज ने लिखा है और छोटे बाबा ने इसे कम्पोज किया है। वीडियो ऋषि राज दवारा डायरेक्ट की गई है।

पवन सिंह और सोना सिंह का भोला जी नइहरे में रहे दी गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें…

2. सावन के शुरु होने से पहले ही भोजपुरी के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव कई सावन सॉन्ग रिलीज कर चुके हैं। उनका बोल बम सॉन्ग सावन में रजऊ ना अईले (Sawan Me Rajau Naa Aile) इस सावन लोगों का पसंदीदा सॉन्ग बना हुआ है। इसे आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखा है। इसका म्यूजिक आशिष वर्मा ने कंपोज किया है। इस गाने को अब तक 593,550 बार देखा जा चुका है।

सावन में रजऊ ना अईले गाने को पूरा देखने के लिए यहां क्लिक करें…

3. भोजपुरी का शिव जागत नाही गाना इंटरनेट पर इन दिनों धमाल मचा रहा है। इस गाने को गाया है पावत स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने। इस गाने को मनोज मतलबी ने लिखा है और म्यूजिक बनाया है छोटे बाबा ने। वीडियो देखने में काफी शानदार है। वीडियो में दिखाया गया है कि आम्रपाली दुबे शंकर भगवान मनाने की कोशिश कर रही हैं। इस गाने को अब तक 9,593,153 बार देखा जा चुका है।

सावन के इस सुपरहित गाने को देखने के लिए यहां क्लिक करें…

4. इन दिनों पवन सिंह और चांदनी सिंह का सुपरहिट गाना मेहरी के फोनवा लगा दा ए बम (Mehri Ke Phonwa Laga Da) इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस गाने को पवन सिंह ने गाया है। इसके गीतकार अरुण बिहारी है और म्यूजिक बनाया है छोटे बाबा ने। इस गाने को अब तक  3,067,683 बार देखा जा चुका है।

Pawan Singh और Chandani Singh का New Bolbam Song – मेहरी के फोनवा लगा दS ए बम देखने के लिए यहां करें क्लिक…

5. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल का बरसेला सवनवा हो गीत भी काफी पॉपूलर हो रहा है। कुछ ही दिन पहले इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है।  यह गाना अब तक 1,905,421 बार देखा गया है।

बरसेला सवनवा हो गाने को सुनने के लिए यहां क्लिक करें…