Sawan Shivratri Ke Upay: सनातन धर्म में सावन के महीने को खास माना गया है। यह महीना भोलेनाथ को विशेष प्रिय है। इन मास में पड़ने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व है। हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। जो इस साल 26 जुलाई को पड़ रही है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भोलेनाथ का विवाह हुआ था। इस दिन भगवान शिव की पूजा उपासना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण हो जाती हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन शिवरात्रि के दिन कुछ ज्योतिषीय उपायों को करके भगवान शिव के साथ माता पार्वती का आशीर्वाद पा सकते है। जानिए सावन शिवरात्रि के दिन कौन से उपाय करने से घर में धन-समृद्धि और संतान सुख प्राप्त होने की मान्यता है।

संतान प्राप्ति के लिए करें ये उपाय-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार संतान पाने की इच्छा रखने वाले दंपति सावन शिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाकर उनका 11 बार अभिषेक करें। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होंगे और संतान सुख के योग बनेंगे।

नौकरी पाने के लिए करें ये उपाय-

सावन शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ का जलाभिषेक करें। जलाभिषेक करते समय नमः शिवाय का जाप करते रहे। साथ ही भगवान शिव से रोजगार प्राप्ति की प्रार्थना करें। इसके साथ ही भोलेनाथ की प्रतिमा के सामने 11 घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

धन में वृद्धि के लिए करें ये उपाय

धन में वृद्धि के लिए भोलेनाथ का दूध, दही, शक्कर, शहद और घी से अभिषेक करें। इसमें ये ध्यान रखना है कि ये चीजें एक- एक करके अर्पित करनी हैं। सभी चीजों को एक साथ ना मिलाएं। सारी चीजें अर्पित करने के बाद जल अर्पित करें। इसके बाद ऊं पार्वतीपतये नमः का जाप करें और अंत में धन प्राप्ति के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करें।

शीघ्र विवाह हेतु करें ये उपाय

अगर विवाह में किसी न किसी कारण से अड़चन आ रही हो, तो शिवरात्रि के दिन शिवलिंग का केसर मिलाकर दूध से अभिषेक करें। साथ ही शिवलिंग पर 108 बेलपत्र चढ़ाएं। इससे विवाह होने के योग जल्दी बनेंगे। शिवरात्रि को शिवलिंग पर इत्र अर्पित करें। ऐसा करने से पति –पत्नी के बीच संबंध मधुर बनते हैं।