Sawan shivratri 2019, Horoscope Today, 30 July 2019, (सावन शिवरात्रि 2019): आज सावन की शिवरात्रि (sawan shivratri) है। साल में आने वाली 12 शिवरात्रियों में से इस शिवरात्रि का खास महत्व माना गया है। इस दिन भक्तजन खास विधि से भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। मंदिरों में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए भक्तों का तांता लग जाता है। माना जाता है कि इस दिन जलाभिषेक करने से पुण्यों की प्राप्ति होती है। साथ ही कई लोग शिवरात्रि वाले दिन व्रत भी रखते हैं। यहां आप जानेंगे कि आज किन राशि वालों पर भगवान शंकर बना रहे हैं अपनी कृपा। जानिए अपना आज का आर्थिक, लव और स्वास्थ्य राशिफल…
Finance Horoscope Today: मेष राशिफल (Aries Horoscope): आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। विदेश से जुड़े मामलों में अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी में परिवर्तन से आप खुश रहेंगे। कोई रुका हुई कार्य संपन्न होता दिखाई दे रहा है।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): आज काम के चलते की गई यात्रा सफल साबित होगी। धन लाभ के आसार हैं। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। सोचे हुए कार्य भी पूरे होंगे। दिन कुल मिलाकर आपके लिए अच्छा है।
मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): आपके कारोबार में विस्तार होने की उम्मीद है। आज आपको अच्छा बिजनेस पार्टनर मिलने की उम्मीद है। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है।


कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): कर्क राशि वालों पर काम का बोझ कम होगा। नया काम शुरु करने के लिए दिन अच्छा है। कोर्ट कचहरी के मामलों से भी कुछ राहत मिल सकती है। लेकिन निवेश करने से आज बचें।
सिंह राशिफल(Leo Horoscope): बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है। आज लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवन साथी की आय बढ़ने के आसार हैं। घर में पूजा-पाठ में धन खर्च होने की संभावना है।
कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): कोई खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। भविष्य की योजनाएं सफल होंगी। नौकरी वालों को बॉस से प्रशंसा मिलेगी।
तुला राशिफल(Libra Horoscope): व्यापार को लेकर नए-नए आइडिया अपना सकते हैं लेकिन कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। विदेश जाने के इच्छुक जातकों का सपना पूरा होता दिखाई दे रहा है।
वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): किसी खास से आर्थिक मामलों को लेकर धोखा मिल सकता है। दिया हुआ कर्ज वापस मिलने के कम ही आसार हैं। व्यापारियों को आज जोखिम उठाना पड़ सकता है।
धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope): नौकरी करने वालों की आमदनी में वृद्धि की संभावना है। लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी होने के भी आसार हैं। वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है।
मकर राशिफल(Capricorn Horoscope): मकर राशि वाले जातकों को कार्यस्थल पर दुश्मनों से सतर्क रहना होगा। धोखा मिलने के आसार हैं। निवेशकों के लिए भी दिन जोखिम भरा रहने वाला है। भगवान शिव की अराधना करें।
कुंभ राशिफल(Aquarius Horoscope): संपत्ति से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। खर्चों में कमी आयेगी। सोची हुई योजनाएं सफल होने के आसार हैं। मित्रों के सहयोग से धन प्राप्त होगा।
अचानक से कोई बनता काम बिगड़ सकता है। धन हानि के योग हैं। कार्यस्थल पर मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। अगर यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो फिलहाल के लिए उसे टालना बेहतर होगा।
मेष राशिफल (Aries Horoscope): मेष राशि वालों की लव लाइफ के लिए दिन खास रहने वाला है। प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है। जीवन साथी का भी आज भरपूर साथ मिलेगा।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): दिन रोमांटिक है। रिश्तों में आ रही कड़वाहट दूर होगी। प्रेमी से कोई खास गिफ्ट भी मिल सकता है। सगे संबंधियों का किसी काम में सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। जीवन साथी के साथ किसी धार्मिक स्थल के दर्शन के लिये जा सकते हैं। संतान सुख की प्राप्ति की उम्मीद है।
कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): पारिवारिक माहौल सुखमय रहेगा। सिंगल जातकों को आज उनका प्यार मिल सकता है। प्रेम संबंध शादी में बदल सकते हैं। परिवार वालों का साथ मिलता दिखाई दे रहा है।
सिंह राशिफल(Leo Horoscope): मित्रों के कारण लव रिलेशन खराब हो सकता है। प्रमी से संबंध टूटने के आसार हैं। रिश्तों में खटास ना आए इसके लिए विश्वास को कम न होने दें।
कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): आज आप थोड़ा दुखी रह सकते हैं। ऐसा आपके अपने पार्टनर के साथ बिगड़े हुए संबंधों के कारण होगा। शादीशुदा जातकों के बीच परिवार के किसी सदस्य के कारण झगड़ा हो सकता है।
तुला राशिफल(Libra Horoscope): हर किसी के साथ फ्लर्ट करने का आपका स्वभाव आपके प्रेम संबंधों में दूरी ले आयेगा। परिवार में कलह का माहौल रहने वाला है। इससे बचने के लिए आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रौल करना होगा।
वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): किसी एक गलतफहमी का शिकार होकर अपना रिश्ता खराब न होने दें। दोस्तों की राय लेना आपके लिए बेहतर होगा।
धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope): नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें। धोखा मिलने के आसार हैं। घर वालों से झगड़ा हो सकता है। गुस्से पर काबू रखना होगा।
मकर राशिफल(Capricorn Horoscope): मकर राशि वाले अपने लव पार्टनर को खुश करने के लिए कुछ खास कर सकते हैं। किसी रोमांटिक डेट का आयोजन आज किया जा सकता है।
कुंभ राशिफल(Aquarius Horoscope): कुंभ वालों को अपने पार्टनर से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। संतान सुख की प्राप्ति के भी आसार हैं। प्यार में धोखा खा चुके जातकों को आज अपना हमसफर मिल सकता है।
मीन राशिफल(Pisces Horoscope): पार्टनर की सेहत का खास ध्यान रखना होगा। काम में व्यस्त रहने के कारण आप उन्हें समय नहीं दे पाएंगे। जिस वजह से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं।
मेष राशिफल (Aries Horoscope): स्वास्थ्य मामलों के लिए दिन अच्छा है। किसी लंबी बीमारी से राहत मिलती हुई नजर आ रही है। लेकिन बच्चों का खास ध्यान रखना होगा।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव ज्यादा रहने वाले हैं। जिस कारण सिर दर्द की समस्या रहेगी। मानसिक शांति के लिए भगवान शिव की आज अराधना करें।
मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): पैरों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। महिलाएं रसोई में काम करते समय सावधानी बरतें चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
बुजुर्ग लोगों को अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। अपने खान-पान का आपको विशेष ध्यान रखना होगा। नहीं तो सेहत ज्यादा खराब हो सकती है। साथ ही कोई नया रोग उत्पन्न होने के आसार हैं।
सिंह राशिफल(Leo Horoscope): सिंह राशि वालों को आज दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए क्योंकि आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। साथी ही गर्भवती महिलाएं अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): कन्या राशि वालों को गले के विकार परेशान कर सकते हैं। कुछ भी ठंडा खाने से बचें। साथ ही स्किन से संबंधित रोग फिर से उभरने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
तुला राशिफल(Libra Horoscope): तुला राशि वालों को कमर में दर्द काफी परेशान करने वाला है। इसलिए आप एक ही जगह देर तक ना बैंठे। डॉक्टर की सलाह से कमर से संबंधित प्राणायाम जरूर पता कर लें।
वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। क्योंकि इसका आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। खासकर दिल के रोगियों के लिए समय अच्छा नहीं है।
धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope): आज आपके शरीर में ऊर्जा की मात्रा अच्छी रहेगी। जिससे आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर सकते हैं। साथ ही आप अपने किसी खास दोस्त को स्वस्थ रहने के टिप्स देंगे।
मकर राशिफल(Capricorn Horoscope): मकर राशि के जातकों को किसी गंभीर बीमारी से आराम मिलेगा। लेकिन स्वास्थ्य के साथ अभी कोई लापरवाही ना बरतें। बीमार बच्चों की सेहत भी सुधर सकती है।
कुंभ राशिफल(Aquarius Horoscope): माता का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। दिल के रोगियों के लिए भी दिन मुश्किलों भरा है। खान-पान और गुस्से पर कंट्रौल रखा होगा।
मीन राशिफल(Pisces Horoscope): मीन राशि वालों की सेहत अच्छी रहेगी। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक तनावों से भी मुक्ति मिलने के आसार हैं।