Sawan Shivratri 2019 Date in India: 30 जुलाई को सावन की शिवरात्रि (Sawan Shivratri 2019) है। शिव भक्तों के लिए यह दिन काफी खास माना गया है। 30 जुलाई को ही माता पार्वती के गौरी रूप की अराधना करने वाला मां मंगला गौरी व्रत भी है। इसलिए यह दिन और भी खास बन जाता है। इस व्रत को सावन के हर मंगलवार के दिन रखा जाता है। सौभाग्य की प्राप्ति के लिए शादीशुदा महिलाएं और कुंवारी कन्याएं इस व्रत को करती हैं। एक ही दिन शिवरात्रि और मां मंगला गौरी व्रत पड़ने से इस दिन पूजा-अर्चना से विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। जैसा कि हिंदू धर्म में कोई भी पूजा पाठ करने का एक शुभ समय होता है। जिस दौरान भगवान की अराधना करना फलदायी होता है। इसी शुभ समय के लिए कई लोग रोजाना पंचांग पढ़ते हैं। जिसके माध्यम से दिन भर के शुभ-अशुभ मुहूर्तों का पता चल जाता है। जानिए शिवरात्रि के दिन का पंचांग…
सावन शिवरात्रि की तिथि और शुभ मुहूर्त –
चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 30 जुलाई 2019 को दोपहर 02 बजकर 49 मिनट से
चतुर्दशी तिथि समाप्त: 31 जुलाई 2018 को सुबह 11 बजकर 57 मिनट तक
निशिथ काल पूजा: 31 जुलाई 2019 को दोपहर 12 बजर 06 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक
पारण का समय: 31 जुलाई 2019 को सुबह 05 बजकर 46 मिनट से सुबह 11 बजकर 57 मिनट तक
30 जुलाई का पंचांग: 30 जुलाई 2019, मंगलवार
सूर्योदय — 5:45 am
सूर्यास्त — 7:09 pm
सूर्या राशि- कर्क
चंद्र राशि- मिथुन
अयन — दक्षिणायन माह- सावन<br />
तिथि- कृष्ण पक्ष त्रयोदशी — जुलाई 29 05:09 PM – जुलाई 30 02:49 PM
कृष्ण पक्ष चतुर्दशी — जुलाई 30 02:49 PM – जुलाई 31 11:57 AM
नक्षत्र- आर्द्रा — जुलाई 29 06:22 PM – जुलाई 30 04:47 PM
पुनर्वसु — जुलाई 30 04:47 PM – जुलाई 31 02:41 PM
शुभ काल- ब्रह्म मुहूर्त — 04:09 AM – 04:57 AM
1.अभिजीत मुहूर्त — 12:00 PM – 12:54 PM
2.अमृत काल — 30 जुलाई 07:06 AM – 08:56 AM
अशुभ काल- राहू- 03:48 PM – 05:29 PM
यम गण्ड- 09:06 AM – 10:46 AM
कुलिक- 12:27 PM – 02:07 PM
दुर्मुहूर्त- 08:26 AM – 09:19 AM
11:24 PM – 12:06 AM
वर्ज्यम्- 03:44 AM – 05:12 AM