Horoscope Today,  07 Aug 2019: Finance Horoscope Today: मेष राशिफल (Aries Horoscope): मेष राशि वालों के करियर के लिए आज का दिन होने वाला है खास, आपको निवेश में लाभ मिलने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): करियर में सफलता पाने के लिए खास मेहनत करनी पड़ सकती है। बॉस के साथ संबंध कुछ बिगड़ने के आसार हैं। गुस्से पर काबू रखना होगा। आज निवेश करने या किसी भी तरह का लेन-देन करने से बचें। बिजनेस में धोखा मिलने की संभावना है।

मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): नया काम शुरु करने की सोच सकते हैं। यात्रा से लाभ मिलेगा। विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। वाहन की खरीदारी आज न करें तो बेहतर होगा। ऑफिस में किसी से वाद-विवाद न करें।

कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): आर्थिक मामलों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। व्यापार से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय न लें। जोखिम के आसार हैं। कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है।

सिंह राशिफल(Leo Horoscope): पैसों की तंगी महसूस होगी। लेकिन दोस्तों से आर्थिक सहायता मिलने के आसार हैं। निवेश करते समय सावधानी बरतें क्योंकि धोखा मिल सकता है।

कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। विदेश से जुड़े मामलों के लिए भी दिन शुभ रहने वाला है। नौकरी की तलाश पूरी होती दिखाई दे रही है।

तुला राशिफल(Libra Horoscope): आज व्यर्थ की यात्राएं करने से बचें। हानि होने के आसार हैं। मित्रों के साथ मिलकर कुछ नया काम शुरु करने की सोच सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है। नौकरी वालों को कार्यस्थल पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में कुछ लाभ मिल सकता है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope): कार्यस्थल पर बॉस आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। किसी महिला पक्ष से धन लाभ हो सकता है। व्यापार में बढ़ोतरी के आसार हैं।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope): काम के चलते आज की गई यात्रा से लाभ मिलने की उम्मीद है। इंटरव्यू पर जाने वाले जातकों को सफलता मिलने के आसार हैं। भाग्य आपके साथ है।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope): स्वास्थ्य मामलों पर धन ज्यादा खर्च हो सकता है। बच्चों के खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। लेकिन कर्ज का पैसा डूब सकता है।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope):  बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। नौकरी वालों को कार्य स्थल पर परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें।

Love Horoscope Today: मेष राशिफल (Aries Horoscope): प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ है। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। बच्चों से सुख मिलेगा।

 वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): शादीशुदा जातकों के संबंधों में मजबूती आयेगी। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल सुखमय रहेगा।

मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): अपनी लव लाइफ की चर्चा परिवार वालों से कर सकते हैं। आज भाग्य आपके साथ है। आपको अपने द्वारा किये गये प्रयासों का सकारात्मक फल मिल सकता है।

कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): कर्क राशि वालों को प्यार में धोखा मिल सकता है। नए बनाए गए प्रेम संबंध टूटने के आसार हैं।

सिंह राशिफल(Leo Horoscope): विवाह के योग बन रहे हैं। लव मैरिज के आसार हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में पत्नी का साथ मिलेगा।

Live Blog

Highlights

    14:00 (IST)07 Aug 2019
    जानिए अपना लव राशिफल...

    कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): आज आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धार्मिक यात्रा पर जाने की भी योजना बन सकती है।

    तुला राशिफल(Libra Horoscope): नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें। शादीशुदा जातकों के प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति से अपने समस्याओं के समाधान की सहायता ना लें।

    वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): आज आपके अपने भाई बहनों से संबंध खराब हो सकते हैं। अचानक से किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है।

    12:07 (IST)07 Aug 2019
    धनु और मकर वालों का लव राशिफल...

    धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope): धनु राशि वालों के जीवन साथी की आय बढ़ सकती है। परिवार वालों से भरपूर प्यार मिलने की उम्मीद है।

    मकर राशिफल (Capricorn Horoscope): आज आप अपने प्रमी से दूरी बनाए रखें तो बेहतर होगा। किसी न किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। गुस्से पर काबू रखना होगा।

    10:59 (IST)07 Aug 2019
    कुंभ और मीन वालों का लव राशिफल...

    कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope): प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। परिवार का माहौल भी तनाव भरा रहने के आसार हैं।

    मीन राशिफल (Pisces Horoscope):  जीवन साथी के साथ संबंधों में काफी खटास आ सकती है। प्रमी के परिवार वालों के साथ संबंध भी खराब होने के आसार हैं।

    10:34 (IST)07 Aug 2019
    Health Horoscope Today

    मेष राशिफल (Aries Horoscope): आज आपको सिर दर्द काफी परेशान कर सकता है। काम के प्रेशर की वजह से आप पानी कम पी रहे हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें।

    वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): चोट लगने के आसार हैं। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। माता का स्वास्थ्य भी कुछ बिगड़ सकता है।

    09:47 (IST)07 Aug 2019
    मिथुन वालों का स्वास्थ्य राशिफल...

    मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहने वाले हैं। कोई पुराना रोग उभर सकता है। किसी भी तरह की परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

    09:13 (IST)07 Aug 2019
    कर्क, सिंह और कन्या वालों का स्वास्थ्य राशिफल...

    कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): बुजुर्ग लोगों की सेहत काफी परेशान कर सकती है। अचानक से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा।

    सिंह राशिफल(Leo Horoscope): सिर दर्द और कमर दर्द परेशान करेगा। फिलहाल के लिए यात्रा पर नहीं जाएं तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मुश्किलों भरा रहने वाला है।

    कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): कन्या वालों को मानसिक तनाव ज्यादा रहने वाले हैं। जिस कारण आप काफी क्रोध में रह सकते हैं। आज समय निकालकर योग और ध्यान जरूर करें।

    08:53 (IST)07 Aug 2019
    तुला राशिफल(Libra Horoscope)

    तुला राशि वालों को पुराना रोग फिर से उभरने के आसार हैं। जिस कारण परेशानी महसूस होगी। ऐसा आपके द्वारा की गई लापरवाही के कारण होगा।

    08:12 (IST)07 Aug 2019
    वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल...

    वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): आज आपको रक्तचाप से संबंधित परेशानी हो सकती है। साथ ही सड़क पार करते समय सावधानी बरतनी होगी।

    07:35 (IST)07 Aug 2019
    धनु और मकर वालों का स्वास्थ्य राशिफल...

    धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope): धनु राशि वालों को किसी लंबी बीमारी से राहत मिलने के आसार हैं। आज आप तरोताजा महसूस करेंगे।

    मकर राशिफल (Capricorn Horoscope): स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम है। यात्रा पर जा सकते हैं। शरीर में काफी ऊर्जा रहने वाली है। जिसका उपयोग आप अपने जरूरी कार्यों को पूरा करने में कर सकेंगे।

    07:20 (IST)07 Aug 2019
    कुंभ और मीन नालों का स्वास्थ्य राशिफल...

    कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope): कुंभ राशि वालों का स्वास्थ्य कुछ परेशान कर सकता है। खासकर बच्चों की सेहत का जरूरी ध्यान रखना होगा।

    मीन राशिफल (Pisces Horoscope):  बुजुर्ग लोगों को पैरों में दर्द काफी परेशान करने वाला है। आपके लिए सलाह है कि एक जगह बैठे रहने के बजाय कुछ जरूरी व्यायाम जरूर कर लें।