Khesari Lal Yadav Gane/Songs: सावन का महीना 06 जुलाई से शुरू हो चुका है। शिव के भक्तों के लिए ये महीना काफी खास होता है। शिव के भक्त अपने अपने तरीके से भोले भंडारी को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। इन दिनों शिव के भक्ति गानों की भी डिमांड काफी ज्यादा बढ़ जाती है। खासतौर पर शिव जी पर गाये गये भोजपुरी गीतों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। ये गीत लोगों को शिव की भक्ति से सराबोर करने के अलावा सभी का मनोरंजन भी करते हैं। यहां आप देखेंगे भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के वायरल सावन गीत…
खेसारीलाल यादव ने अपने नए सॉन्ग ‘खेलिहे बाबा PUBG’ से इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। इस गाने को उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल खेसारीलाल म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज किया है। 5 जुलाई को रिलीज किए गए इस गाने को अब तक 1,032,156 व्यूज मिल चुके है।
‘देवघर में नाचे के बा भंगिया पीके’ ये गाना खेसारी लाल यादव ने गाया है। जिसके लिरिक्स आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं। म्यूजिक आशीष वर्मा का है। इस गाने में खेसारी भोले की भक्ति में डिम्पल सिंह के साथ नाचते गाते नजर आ रहे हैं। आप भी देखिए खेसारी का सावन स्पेशल गीत…
खेसारी लाल यादव का ‘पियली गांजा’ सॉन्ग इन दिनों डीजे पर खूब बजाया जाता है। इस गाने के लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं, म्यूजिक शंकर सिंह ने दिया है। बोल बम एल्बम का ये गीत साल 2018 में रिलीज किया गया था।
‘भौजी चलल ना जाला’ खेसारी लाल यादव और प्रियंका रॉय ने ये गीत मिलकर गाया है। इसके लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं। गाने को 5 करोड़ से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा और सुना जा चुका है।
सावन में रजऊ ना अईले…इसे आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखा है। इसका म्यूजिक आशिष वर्मा ने कंपोज किया है।
गाई के गोबर महादेव… खेसारी के इस गाने के लीरिक्स को कवि जी ने लिखा है. इसका म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है. इस सॉन्ग को खेसारी लाल यादव ने सुरबद्ध किया है.
सावन का पहला सोमवार 06 जुलाई, दूसरा 13 जुलाई, तीसरा 20 जुलाई, चौथा 27 जुलाई और पांचवां 03 अगस्त को है। सावन शिवरात्रि 19 जुलाई को मनाई जायेगी और नाग पंचमी 25 जुलाई को है।
