Sawan Durgashtami 2022 Puja Vidhi Shubh Muhurt: आज शुक्रवार यानि सावन के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि (05 अगस्त 2022) को भक्तों द्वारा सावन दुर्गाष्टमी का व्रत रखा गया है। शुक्रवार होने के कारण दुर्गाष्टमी का महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसे में मां दुर्गा के साथ-साथ भोलेनाथ और मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होगी।

वैसे तो दुर्गाष्टमी हर महीने पड़ती है, लेकिन सावन के महीने में पड़ने वाली मासिक दुर्गाष्टमी को शास्त्रों में बहुत महत्व दिया गया है। इस दिन सच्चे मन से व्रत रखने और नियमित पूजा करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

मान्यता है कि सावन में पड़ने वाली दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की विधिवत पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। सावन की दुर्गाष्टमी के दिन ये उपाय करने से आपको हमेशा धन और अनाज की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और उपाय-

सावन मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त

  • अष्टमी प्रारम्भ – 05 अगस्त को सुबह 05 बजकर 06 मिनट से शुरू
  • अष्टमी समाप्त – 06 अगस्त को सुबह 03 बजकर 56 मिनट पर

मंदिर जाकर मां को भेंट करें ये चीजें

दुर्गाष्टमी के दिन मां के मंदिर में जाकर लाल रंग की चुनरी में मां को चढ़ाएं, इसमें कुछ सिक्के मखाने और बताशे के साथ मिलाएं। इसके साथ ही आपको मालपुआ और केसर मिश्रित खीर का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद श्रृंगार का सामान विवाहिता को भेंट करें। ऐसा करने से स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है और मां दुर्गा की कृपा से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं।

मां दुर्गा का सोलह श्रृंगार करें

दुर्गाष्टमी के दिन विवाहित महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर, चूड़ियां, कंघी, शीशा, मेंहदी सहित सोलह श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं। ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

कन्याओं को भोजन कराएं

दुर्गाष्टमी के दिन कन्याओं की विधिवत पूजा कर उन्हें खीर-पूरी, हलवा, चने की सब्जी आदि खिलाएं। ऐसा करने से मां भगवती की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी, जिससे आपको धन-धान्य की प्राप्ति होगी।

भोलेनाथ का मिलेगा आशीर्वाद

सावन माह की दुर्गाष्टमी तिथि को विधिपूर्वक मां दुर्गा के साथ शिवलिंग की पूजा करने से मां भगवती के साथ-साथ महादेव की भी कृपा मिलती है। लेकिन ध्यान रहे कि देवी दुर्गा और शिवलिंग की पूजा में तुलसी, दूर्वा, आंवला, मदार आदि फूलों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

दुर्गा मां की इस तरह से करें पूजा

सावन माह की दुर्गाष्टमी तिथि को मां दुर्गा की पूजा करने के लिए लाल कंबल पर बैठ जाएं और माता की ज्योति को आग्नेय कोण में जलाएं। अपना मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर करें और पूजा की वस्तुओं को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। इस प्रकार पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और धन में वृद्धि होती है।