Sawan 2019, Horoscope Today, 31 July 2019, (सावन 2019): सावन का महीना चल रहा है। इन दिनों भगवान शिव की अराधना की जाती है। कहा जाता है कि जो भक्त सच्चे मन से भगवान शिव (Lord Shiva) को याद करता है भगवान उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं। यहां आप जानेंगे कि आज किन राशि वालों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहने वाली है और किन्हें आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए अपना वित्त, लव और स्वास्थ्य राशिफल…
Finance Horoscope Today: मेष राशिफल (Aries Horoscope): शिव भगवान की कृपा से आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। शत्रुओं का नाश होगा। व्यापार में हो रही हानि से मुक्ति मिलेगी। निवेश के लिए दिन अच्छा है।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): आज किसी मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। अचानक से यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। लंबे समय से कोई रुका हुआ कार्य आज बनने की उम्मीद है।
मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): आपको कारोबार में तरक्की के लिए खास मेहनत करनी पड़ेगी। कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है। नया काम शुरु करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए उत्तम नहीं है।
कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): कर्क राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। प्रेमी पर धन ज्यादा खर्च होने के आसार हैं। लेकिन परिवार के किसी सदस्य की इनकम बढ़ सकती है।
सिंह राशिफल(Leo Horoscope): वाहन सुख की प्राप्ति के प्रबल आसार हैं। यात्रा से लाभ मिलेगा। नए काम की शुरुआत होगी। निवेश के लिए अच्छा मौका मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी ज्यादा रहेगी।
कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): मित्र से लाभ मिलने के आसार हैं। धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। जीवन में कुछ नया करने की सोच सकते हैं। भाई-बंधुओं को करियर में तरक्की मिलने के आसार हैं।
तुला राशिफल(Libra Horoscope): नौकरी वालों को आज अपने सहयोगियों से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बॉस के साथ संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं। लेकिन आप अपनी मेहनत से बॉस को इंप्रेस करने की पूरी कोशिश करेंगे।
वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): इस राशि वालों को निवेश करते समय खास सावधानी बरतनी होगी। धोखा मिलने के आसार हैं। व्यापारियों को अपने बिजनेस पार्टनर से सतर्क रहने की जरूरत है।
धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope): धनु राशि वाले की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। खोई हुई कोई वस्तु वापस मिलने की उम्मीद है।
मकर राशिफल(Capricorn Horoscope): मकर राशि वालों को अपने खर्चों पर काबू रखना होगा। नहीं तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी की इनकम में बढ़ोतरी के आसार हैं।
Highlights
कुंभ राशिफल(Aquarius Horoscope): आपको अपने पुराने निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है। इंटरव्यू पर जाने वाले जातकों को आज सफलता मिलने की संभावना है। नए काम की शुरुआत आज की जा सकती है।
मीन राशिफल(Pisces Horoscope): आज व्यर्थ की यात्रा करने से बचें। किसी अनजान व्यक्ति से पैसों का लेन-देन न करें। विदेश से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है।
मेष राशिफल (Aries Horoscope): मेष राशि वालों को आज अपने लव पार्टनर से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। किसी रोमांटिक डेट पर जाने की योजना भी बन सकती है। परिवार वालों का साथ मिलेगा।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। संबंधों में पैदा हो रहे विवादों का आज निपटारा हो सकता है। पत्नी से सुख समाचार सुनने को मिल सकता है।
मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): मिथुन राशि वालों को अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में अपने जीवन साथी का साथ मिलेगा। प्यार का इजहार करने के लिए भी दिन उत्तम है।
कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): सिंगल जातकों का मिंगल होने का समय आ गया है। आज आपको अपने लव पार्टनर मिलने की उम्मीद है। लेकिन शादीशुदा जातकों के लिए दिन तनाव भरा रहने वाला है।
सिंह राशिफल(Leo Horoscope): नए मित्र बनेंगे। पुराने मित्रों के साथ भी संबंध अच्छे रहेंगे। आपकी लव लाइफ के बारे में परिवार वालों को पता चल सकता है। जिस कारण घर का माहौल थोड़ा तनाव भरा रहने के आसार हैं।
कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): शादीशुदा जातकों के बीच परिवार के किसी सदस्य के कारण झगड़ा हो सकता है। नए लव रिलेशन बनाने के लिए दिन अच्छा नहीं है।
तुला राशिफल(Libra Horoscope): काम के चलते आपकी अपने साथी से दूरी बढ़ सकती है। मन उदास रहेगा। पत्नी के साथ संबंध आज मधुर रहेंगे। भविष्य की योजनाओं पर बात होगी।
वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): संतान सुख की प्राप्ति के आसार हैं। बॉस से भी आज संबंध अच्छे रहेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लव लाइफ में पुरानी यादें ताजा होंगी।
धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope): जीवन साथी से किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहेगा। आपसी तालमेल में कमी आयेगी। मित्रों से कष्ट मिलेगा।
मकर राशिफल(Capricorn Horoscope): मकर राशि वाले प्यार का इजहार कर सकते हैं। परिवार वालों से अपनी लव लाइफ की चर्चा करने के लिए भी दिन शुभ है। प्रमी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
कुंभ राशिफल(Aquarius Horoscope): कुंभ वालों को अपने पार्टनर से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। परिवार का माहौल काफी सुखमय रहने के आसार हैं।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope): मीन राशि वालों के आज अपने दोस्तों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। गुस्से पर काबू रखना होगा। माता-पिता का साथ मिलेगा।
इस राशि वालों का स्वास्थ्य आज उनका साथ देगा। शरीर में काफी ऊर्जा रहने वाली है। जिस कारण आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर सकते हैं।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): घर के बुजुर्गों की सेहत सुधरेगी। लेकिन व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। साथ ही अच्छा और हल्का भोजन करें।
मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): मिथुन राशि वालों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। अचानक से तबीयत खराब होने के आसार हैं। कमर दर्द की समस्या भी काफी परेशान कर सकती है।
कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): अगर आप किसी लंबी बीमारी से जूझ रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहने वाला है। स्वास्थ्य बेहतर होगा। व्यायाम में ज्यादा मन लगेगा। बुजुर्गों की सेहत में भी सुधार आयेगा।
सिंह राशिफल(Leo Horoscope): इस राशि के जातकों की सेहत कुछ बिगड़ सकती है। बच्चों को बुखार आ सकता है। बाहर का खाना खाने से बचें। बुजुर्ग लोगों का आध्यात्म में मन ज्यादा लगेगा।
कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): शुगर वाले मरीजों की तकलीफें बढ़ सकती हैं। आज अगर यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो उसे टालना ही बेहतर होगा। घर में बच्चों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखना होगा।
तुला राशिफल(Libra Horoscope): मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहने के कारण सिर दर्द काफी परेशान करने वाला है। योग और ध्यान जरूर करें। और क्रोध पर भी आज नियंत्रण रखना होगा।
वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): आज दक्षिण दिशा की यात्रा करने में सावधानी बरतें। दुर्घटना के आसार हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। साथ ही किसी गरीब की आज मदद जरूर करें।
धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope): दांत में अचानक से दर्द हो सकता है। श्वास लेने में दिक्कत महसूस होगी। शरीर में काफी थकावट रहेगी। आज खुली हवा में सेर करने जरूर जाएं।
मकर राशिफल(Capricorn Horoscope): मानसिक स्थिति कुछ खराब रह सकती है। आज आप किसी भी तरह का तनाव ना लें तो बेहतर होगा। योग और ध्यान से अपने आप को शांत रखने की कोशिश करें। दिल के मरीजों के लिए व्यायाम जरूरी है।
कुंभ राशिफल(Aquarius Horoscope): स्किन समस्या से जूझ रहे जातकों के लिए दिन अच्छा नहीं है। साथ ही बच्चों को चोट लगने के भी आज आसार हैं। इसलिए उनका उचित ध्यान रखें।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope): आज आपको आराम करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि नींद पूरी न होने के कारण आपको कमजोरी महसूस होगी। सिर दर्द भी काफी परेशान कर सकता है।