Shani Rashi Parivartan 2022 Effects On All Zodiac Sign: शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। इन्हें एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब ढाई साल का समय लगता है। शनि फिलहाल मकर राशि में गोचर कर रहे हैं और 29 अप्रैल 2022 तक इसी राशि में मौजूद रहेंगे। इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। बता दें शनि कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी हैं इसलिए इस राशि के जातकों पर शनि की दशा का उतना बुरा असर नहीं पड़ता। यहां आप जानेंगे शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही किन राशियों पर शनि साढ़े साती तो किन पर शनि ढैय्या शुरू हो जायेगी।

शनि कब बदलेंगे राशि: शनि 29 अप्रैल 2022 में शुक्रवार के दिन कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। फिर इसी साल वक्री होकर 12 जुलाई से मकर राशि में गोचर करने लगेंगे और 17 जनवरी 2023 को फिर से कुंभ राशि में आ जायेंगे। कुंभ राशि में शनि 29 मार्च 2025 तक रहेंगे। इसके बाद गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जायेंगे।

29 अप्रैल 2022 से 29 मार्च 2025 तक किन राशियों पर रहेगी शनि की दशा:
मेष जातक इस अवधि में शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से मुक्त रहेंगे।
वृषभ जातक भी शनि दशा से मुक्त रहेंगे।
मिथुन जातकों को 29 अप्रैल 2022 में शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।
कर्क राशि वालों पर इस अवधि में शनि की ढैय्या रहेगी।
सिंह वालों पर न तो शनि की साढ़े साती रहेगी और न ही शनि की ढैय्या।
कन्या राशि वालों पर शनि की दशा नहीं रहेगी।
तुला वाले जातकों को शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।
वृश्चिक वालों पर इस अवधि में शनि ढैय्या रहेगी।
धनु जातकों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी।
मकर वालों पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण रहेगा।
कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण रहेगा।
मीन वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण रहेगा। (यह भी पढ़ें- मासिक राशिफल, सितंबर 2021: बुध, शुक्र, गुरु और सूर्य बदलेंगे अपनी राशि, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा सितंबर)

इन 5 राशियों को शनि नहीं करते परेशान: वैसे तो शनि की क्रूर दृष्टि से कोई नहीं बच सकता। लेकिन 5 राशियां ऐसी हैं जिनसें जुड़े जातकों पर शनि साढ़े साती या फिर शनि ढैय्या का उतना बुरा प्रभाव नहीं पड़ता जितना कि बाकी राशियों के लोगों पर पड़ता है। ये राशियां हैं तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन। तुला राशि में शनि उच्च के होते हैं। मकर और कुंभ राशि के स्वामी खुद शनि देव हैं। वहीं गुरु से मैत्री संबंध होने के कारण धनु और मीन जातकों के लिए भी शनि अच्छे हैं। (यह भी पढ़ें- सितंबर 2021 में इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, देखें क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल)