Planet Transit And Grahan Date In 2020, Solar Grahan In 2020: ज्योतिष अनुसार हर ग्रह का राशि परिवर्तन होता रहता है। चंद्रमा हर 2 दिन में, सूर्य एक महीने में इसी तरह अन्य ग्रह भी अलग-अलग अवधि में अपनी राशि बदलते हैं। ग्रहों का राशि परिवर्तन ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण घटना मानी गई है क्योंकि इसका सभी राशि के लोगों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। जानिए आने वाले नये साल में शनि, शुक्र, राहु, केतु, बुध, गुरु कब और किस समय राशि परिवर्तन करेंगे साथ ही कब पड़ेंगे ग्रहण…

शनि राशि परिवर्तन 2020 (Saturn Transit 2020):

धनु से मकर राशि में शुक्रवार, 24 जनवरी, 2020 9:53 AM

मंगल राशि परिवर्तन 2020 (Mars Transit 2020):

वृश्चिक से धनु राशि में शुक्रवार, 07 फरवरी, 2020 को 3:50 AM पर
धनु से मकर राशि में रविवार, 22 मार्च, 2020 को 2:39 PM पर
मकर से कुम्भ राशि में सोमवार, 04 मई, 2020 को 8:39 PM पर
कुम्भ से मीन राशि में गुरुवार, 18 जून, 2020 को 8:15 PM पर
मीन से मेष राशि में रविवार, 16 अगस्त, 2020 को 6:31 PM पर
मेष राशि, वक्री गुरुवार, 10 सितंबर, 2020 को 3:30 AM पर
मीन में, वक्री रविवार, 04 अक्टूबर, 2020 को 10:06 AM पर
मीन में, मार्गी शनिवार, 14 नवंबर, 2020 को 6:06 AM पर
मेष राशि, वक्री गुरुवार, 24 दिसंबर, 2020 को 10:18 AM पर

बुध राशि परिवर्तन 2020 (Mercury Transit 2020):

तुला से वृश्चिक राशि में गुरुवार, 05 दिसंबर, 2019 10:31 AM
वृश्चिक से धनु राशि में बुधवार, 25 दिसंबर, 2019 3:44 PM
धनु से मकर राशि में सोमवार, 13 जनवरी, 2020 11:34 AM
मकर से कुम्भ राशि में गुरुवार, 30 जनवरी, 2020 2:53 AM
कुम्भ, वक्री सोमवार, 17 फरवरी, 2020 06:20 AM
कुम्भ, मार्गी मंगलवार, 10 मार्च, 2020 9:16 AM
कुम्भ से मीन राशि में मंगलवार, 07 अप्रैल, 2020 2:20 PM
मीन से मेष राशि में शनिवार, 25 अप्रैल, 2020 2:33 AM
मेष से वृष राशि में शनिवार, 05 सितंबर, 2020 9:47 AM
वृष से मिथुन राशि में रविवार, 24 मई, 2020 11:57 PM
मिथुन, वक्री गुरुवार, 18 जून, 2020 10:25 AM
मिथुन, मार्गी रविवार, 12 जुलाई, 2020 1:54 PM
मिथुन से कर्क राशि में रविवार, 02 अगस्त, 2020 3:31 AM
कर्क से सिंह राशि में सोमवार, 17 अगस्त, 2020 8:29 AM
सिंह से कन्या राशि में बुधवार, 02 सितंबर, 2020 12:04 PM
कन्या से तुला राशि में मंगलवार, 22 सितंबर, 2020 4:55 PM
तुला, वक्री बुधवार, 14 अक्टूबर, 2020 6:32 AM
तुला, मार्गी मंगलवार, 03 नवंबर, 2020 11:17 PM
तुला से वृश्चिक राशि में शनिवार, 28 नवंबर, 2020 7:04 AM
वृश्चिक से धनु राशि में गुरुवार, 17 दिसंबर, 2020 11:37 AM

बृहस्पति का राशि परिवर्तन 2020 (Jupiter Transit 2020):

धनु से मकर राशि में सोमवार, 30 मार्च, 2020 3:50 AM
मकर वक्री गुरुवार, 14 मई, 2020 7:58 PM
धनु वक्री मंगलवार, 30 जून, 2020 5:25 AM
धनु मार्गी रविवार, 13 सितंबर, 2020 6:12 AM
धनु से मकर राशि में शुक्रवार, 20 नवंबर, 2020 1:22 PM
मकर से कुम्भ राशि में मंगलवार, 06 अप्रैल, 2021 12:23 AM

शुक्र का राशि परिवर्तन 2020 (Venus Transit 2020):

धनु से मकर राशि में मंगलवार, 15 दिसंबर, 2020 5:57 PM
मकर से कुम्भ राशि में बुधवार, 08 जनवरी, 2020 4:22 AM
कुम्भ से मीन राशि में रविवार, 02 फरवरी, 2020 2:17 AM
मीन से मेष राशि में शुक्रवार, 28 फरवरी, 2020 1:32 AM
मेष से वृष राशि में शनिवार, 28 मार्च, 2020 3:38 PM
वृष, वक्री बुधवार, 13 मई, 2020 12:12 PM
वृष, मार्गी गुरुवार, 25 जून, 2020 12:18 PM
वृष से मिथुन राशि में शनिवार, 01 अगस्त, 2020 5:09 AM
मिथुन से कर्क राशि में मंगलवार, 01 सितंबर, 2020 2:02 AM
कर्क से सिंह राशि में सोमवार, 28 सितंबर, 2020 1:01 AM
सिंह से कन्या राशि में शुक्रवार, 23 अक्टूबर, 2020 10:44 AM
कन्या से तुला राशि में सोमवार, 16 नवंबर, 2020 1:01 AM
तुला से वृश्चिक राशि में शुक्रवार, 11 दिसंबर, 2020 5:16 AM
वृश्चिक से धनु राशि में सोमवार, 04 जनवरी, 2021 5:04 AM
धनु से मकर राशि में गुरुवार, 28 जनवरी, 2021 3:29 AM
मकर से कुम्भ राशि में रविवार, 21 फरवरी, 2021 2:21 AM
मीन से मेष राशि में बुधवार, 03 मार्च, 2021 3:00 AM
मेष से वृष राशि में शनिवार, 10 अप्रैल, 2021 6:28 AM

राहु का राशि परिवर्तन 2020 (Rahu Transit 2020):

मेष से वृष राशि में गुरुवार, 23 सितंबर को

केतु का राशि परिवर्तन 2020 (Ketu Transit 2020):

तुला से वृश्चिक राशि में गुरुवार, 23 सितंबर को

सूर्य ग्रहण 2020 (Surya Grahan/Solar Eclipse 2020):

पहला सूर्य ग्रहण 2020: साल 2020 में कुल मिलाकर दो सूर्य ग्रहण लगेगा। पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगेगा। जिसे भारत समेत अमेरिका, पूर्वी यूरोप, दक्षिणी यूरोप और अफ्रीका में देखा जा सकेगा।

दूसरा सूर्य ग्रहण 2020: साल 2020 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा। इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इसे प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2020):

पहला चंद्रग्रहण- (10 जनवरी 2020): साल 2020 में पहला चंद्रग्रहण 10 जनवरी, शुक्रवार को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। जिसकी वजह से इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। हालांकि दुनिया के कई अन्य देशों में इस ग्रहण को देखा जा सकेगा।

दूसरा चंद्रग्रहण- (05 जून, 2020) को लगेगा। 05 जून दिन शुक्रवार को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। जिस कारण इसका असर भारत में नहीं होगा।

तीसरा चंद्रग्रहण- 5 जुलाई 2020 को लगेगा। इस चंद्रग्रहण को भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा। भारत में नहीं दिखाई देने के कारण इस ग्रहण का प्रभाव भी नहीं पड़ेगा।

चौथा चंद्रग्रहण: साल 2020 का चौथा और अंतिम चंद्रग्रहण 30 नवंबर को पड़ेगा। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक यह चंद्रग्रहण भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा।