Samudrik Shastra Hair : बालों से इंसान की खूबसूरती बढ़ जाती है। सभी अपनी पसंद का हेयरस्टाइल रख अपने आपको सुंदर और आकर्षक दिखाने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सामुद्रिक शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि आपके बालों का लुक आपकी जिंदगी के कई राज खोल सकता है। किसी का भी हेयरस्टाइल देख कर आप उनके स्वभाव, व्यवहार और भविष्य के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि कोई भी व्यक्ति यूं ही अपना हेयरस्टाइल नहीं चुनता है बल्कि उसका स्वभाव, व्यवहार और भविष्य की संभावनाएं उसे हेयरस्टाइल का चुनाव करने में प्रभावित करते हैं।
खुले बाल वाले होते हैं खास
जो लोग अपने बालों को खुला रखते हैं वह बेपरवाह किस्म के होते हैं। ऐसे लोगों को बातें भूलने की आदत होती है। यह भावुक होने के साथ-साथ कामुक भी होते हैं। यह जिंदगी जीने के लिए अपने आदर्श खुद बनाते हैं। सामान्य तौर पर इन्हें जोशीला माना जाता है। इनके कई सारे मित्र होते हैं। यह अपनी बातों को स्पष्ट रूप से रखना जानते हैं। इन्हें कोई बेवकूफ नहीं बना सकता है।
हाई पोनी टेल का नहीं है कोई जवाब
माना जाता है कि जो लोग हाई पोनी टेल करते हैं वो बहुत सक्रिय होते हैं। इन्हें सभी कार्यों को करने में दिलचस्पी होती है। इनका कॉन्फिडेंस लेवल बहुत अच्छा होता है। ऐसे लोगों को पब्लिक स्पीकिंग और स्टेज फोबिया नहीं होता है। ऐसे लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं। इनके दोस्त और परिवार के लोग अक्सर इनकी सलाह के मुताबिक काम करना पसंद करते हैं।
सबसे अलग होते हैं लो पोनी टेल वाले
लो पोनी टेल वालों में कॉन्फिडेंस की कमी रहती है। ऐसे लोगों को ज्यादा दोस्त बनाना पसंद नहीं होता है। यह लोग बहुत समझदार होते हैं। इन्हें ज्यादा लोगों से बातें करना पसंद नहीं होता है। ऐसे लोगों को एकांत बहुत पसंद होता है। लो पोनी टेल वाले अक्सर लोगों से अपनी बातें छुपाते हैं। साथ ही यह किसी और की जिन्दगी का किस्सा सुनने में भी दिलचस्पी नहीं रखते हैं।
गंजे लोगों का होता है अलग अंदाज
जो लोग अपना ऐसा लुक रखते हैं वो आत्मविश्वास से भरे होते हैं। ऐसे लोगों में कभी हार न मानने का जज्बा होता है। यह जिंदगी के प्रति सकारात्मक रवैया रखते हैं। यह खुशमिजाज होते हैं। ऐसे लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है। व्यस्तता से भरी जिंदगी इन्हें परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत नहीं करने देती है। ऐसे लोगों को सच्चे दोस्त मिलते हैं।

