Lucky Moles On Female Body According Samudrik Shastra: चाहे स्त्री हो या पुरुष हर किसी के शरीर पर कहीं न कहीं तिल होते हैं। अमूमन पुरुषों के शरीर के दाएं तरफ तिल का होना शुभ माना जाता है तो महिलाओं के बाएं अंग पर तिल होना उत्तम माना जाता है। कुछ तिल किस्मत चमकाने का काम करते हैं तो कुछ जीवन कष्ट में गुजरने का संकेत देते हैं। यहां हम जानेंगे महिलाओं के शरीर पर मौजूद शुभ तिलों के बारे में जो इन्हें सौभाग्यशाली बनाते हैं।
समुद्रशास्त्र अनुसार जिन लड़कियों के माथे के बीचो-बीच तिल होता है वे बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये जिस भी क्षेत्र में प्रयास करती हैं उसमें इन्हें सफलता मिलने के आसार रहते हैं।
अगर किसी लड़की की दोनों भौंहों के बीच तिल होता है तो वो बहुत की लकी मानी जाती हैं। इनका विवाह अकसर अमीर व्यक्ति से होने के आसार रहते हैं। ये जहां जाती हैं वहां राज करती हैं। इनके हाथ में कभी पैसों की कमी नहीं रहती।
जिन लड़कियों की बाईं या दाईं किसी भी आइब्रो पर तिल होता है वे बहुत ही नाम कमाती हैं। लेकिन ये अत्याधिक खर्चीली भी होती हैं जिससे ये कमाया हुआ पैसा तुरंत उड़ा भी देती हैं।
समुद्रशास्त्र अनुसार जिन लड़कियों के कंधे पर तिल होता है वो बहुत ही भाग्यवान मानी जाती हैं। इन्हें समाज में बहुत ही मान-सम्मान प्राप्त होता है। इनके पास काम की कभी कमी नहीं रहती। (यह भी पढ़ें- इन 3 राशियों के करियर के लिहाज से सितंबर का महीना रहेगा खास, बढ़ सकती है आमदनी)
महिलाओं के हाथ के बगल में तिल होना शुभ माना जाता है। अगर तिल बगल में छिपा हुआ है तो ऐसे लोग जीवन में उच्च पद प्राप्त करते हैं।
जिन महिलाओं के पेट पर तिल होता है वे बेहद ही किस्मत वाली मानी जाती हैं। ये तिल संपन्नता का संकेत माना जाता है।
जिन महिलाओं की लेफ्ट साइड के गाल पर तिल होता है वे बहुत ही खर्चीले स्वभाव की मानी जाती हैं। लेकिन इनके पास धन की कभी कमी नहीं होती।
जिन महिलाओं की नाभि पर तिल होता है वे बहुत ही किस्मत वाली मानी जाती हैं। ऐसी महिलाओं के पास धन हमेशा बना रहता है। (यह भी पढ़ें- मिथुन और तुला जातकों पर है शनि ढैय्या का साया, जानिए कब मिलेगी इससे मुक्ति)
जिन महिलाओं के कान पर तिल होता है वे बहुत ही ज्यादा भाग्यशाली मानी जाती हैं। क्योंकि महिलाओं के कान पर तिल बहुत ही कम देखने को मिलता है। ऐसी महिलाएं बुद्धिमान होती हैं और आराम का जीवन जीती हैं।
जिन महिलाओं के होंठ पर तिल होता है वे बहुत ही मेहनती होती हैं। ये अपने मेहनत के दम पर किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं।
