Samudra shastra: चेहरे पर किसी तरह का निशान यूं तो किसी को पसंद नहीं आता लेकिन डिंपल का बनना सबको भाता है। हंसने पर गालों में बनने वाले डिंपल सबका मन मोह लेते हैं। गालों पर डिंपल पड़ना समुद्रशास्त्र में बेहद लकी माना गया है। शास्त्र में कहा गया है कि गालों में डिंपल पड़ने वाले लोगों का व्यक्तित्व बेहद चुम्बकीय होता है। वो भीड़ में भी अपनी एक अलग पहचान बना लेते हैं।
गाल पर डिंपल वाले लोग जीवन साथी के लिए साबित होते हैं लकी- समुद्रशास्त्र में इस बात का ज़िक्र है कि जिस भी महिला या पुरुष के गाल पर डिंपल बनता है वो अपने जीवनसाथी के लिए लकी साबित होते हैं। उनके जीवन में प्रेम बना रहता है और वो अपने साथी को सम्मान और प्यार देते हैं। डिंपल वाले लोग अपने साथी के प्रति वफादार माने जाते हैं।
डिंपल वाले लोगों की कुंडली में शुक्र होता है मज़बूत- डिंपल वाले लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह मज़बूत होता है जो हर कदम पर उनका साथ देता है। शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण ऐसे लोगों की पहचान दूर तक होती है और वो लोगों को अपनी तरफ जल्द ही आकर्षित कर लेते हैं।
धन के मामले में भी डिंपल वाले लोग होते हैं लकी- जिनके गालों में डिंपल पड़ता है, समुद्रशास्त्र के मुताबिक, वो धन के मामले में भाग्यशाली होते हैं। उनके पास कभी धन की कमी नहीं होने पाती और वो दूसरों की मदद भी करते हैं। समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि डिंपल वाली लड़कियां अपने ससुराल पक्ष को भी आर्थिक लाभ पहुंचातीं हैं।
पति को प्यारी होतीं हैं डिंपल वाली लड़कियां- समुद्रशास्त्र में लिखा है कि जिन लड़कियों के गालों में डिंपल बनते हैं वो अपने पति को बहुत प्यारी होतीं हैं। पति उनकी हर बात मानते हैं। ऐसी लड़कियां चंचल और खुशमिजाज होतीं हैं जो पति को हर पल ख़ुशी देता है। ऐसा ही लडकों के मामले में भी लागू होता है।डिंपल वाले पुरुष अपनी पत्नी को हमेशा खुश रखते हैं और उनकी हर ख्वाहिश पूरी करते हैं।