मनुष्य के शरीर के अलग-अलग तरह के निशान होते हैं। कुछ निशाना जन्म से मौजूद रहते हैं, तो कुछ समय के साथ-साथ उभरते हैं। समुद्रशास्त्र में इन सभी निशानों या चिन्हों का अपना एक मतलब बताया गया है। हमारे शरीर पर मौजूद तिल भी हमारे जीवन को लेकर कई बातें बताते हैं। समुद्रशास्त्र के मुताबिक, ये तिल मनुष्य का स्वभाव और उसका भविष्य तक बताते हैं। वहीं, इंसान के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिल का भी अलग अर्थ होता है। कोई तिल शुभ होता है या अशुभ, इसका पता उसके स्थान से ही पता चलता है। तो आइए जानते हैं, उन खास जगहों के बारे में, जहां पर तिल होने से हो सकता है धनलाभ।

तर्जनी उंगली पर तिल- जिनकी हाथ की तर्जनी उंगली में तिल होता है, उनके पास धन की कोई कमी नहीं होता। लेकिन शत्रुओं के कारण वह हमेशा ही परेशान रहते हैं।

गले पर तिल- यदि किसी इंसान के गले पर तिल होता है, तो आने वाले समय में उसे कभी धन की कमी नहीं होती, साथ ही उसमें दया और भक्ति का भाव भी देखने को मिलता है। इसके अलावा जिस व्यक्ति की भुजाओं पर तिल होता है, उसके भी धनवान होने के संकेत मिलते हैं।

हथेली में तिल- समुद्रशास्त्र के अनुसार जिनकी हथेली पर तिल होता है, उनके धन कोष में लगातार वृद्धि होती रहती है। लेकिन ध्यान रहें कि हथेली पर मौजूद तिल का मुट्ठी में बंद होना भी आवश्यक है। तिल मुट्ठी से बाहर होने पर व्यक्ति के पास सामान्य धन रहता है।

पैर के अंगूठे पर तिल- समुद्रशास्त्र के अनुसार पैर के अंगूठे पर तिल होना काफी शुभ माना गया है। जिन लोगों के पैर के अंगूठे पर तिल होता है, उनके पास खूब सारा धन होता है। धन के साथ-साथ ऐसे व्यक्तियों को समाज में प्रतिष्ठा और यश की प्राप्ति होती है।

मध्यमा उंगली पर तिल- समुद्रशास्त्र के मुताबिक, जिन लोगों की मध्यमा उंगली के पास तिल होता है, वे काफी शांत स्वभाव के होते हैं। वहीं, अगर तिल अनामिका उंगली पर होता है, तो उनके जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती। साथ ही उच्च विद्या की प्राप्ति होती है।