Samudra Shastra Prediction for Wrist Shape: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट को देखते हुए यह बताया जाता है कि उस व्यक्ति का जीवन कैसा होगा। साथ ही यह बताया जाता है कि उसके व्यक्तित्व में क्या खासियत और क्या बुराई हो सकती है। माना जाता है कि सामुद्रिक शास्त्र में बताए गए ज्यादातर तर्क सही साबित होते हैं। शरीर के अलग-अलग अंगों की तरह ही सामुद्रिक शास्त्र में कलाई के आकार के बारे में भी तर्क दिए गए हैं।
पतली कलाई के व्यक्ति में हैं यह विशेषता – समुद्र शास्त्र यह मानता है कि जिन लोगों की कलाई पतली होती है वह लोग बहुत भावुक होते हैं। इनकी भावुकता ही इनके व्यक्तित्व की विशेषता है। ऐसे लोग बहुत जल्द दूसरों के साथ अपनापन महसूस करने लगते हैं। कई बार इन लोगों को अपनी इस आदत की वजह से धोखा भी खाना पड़ता है। लेकिन फिर भी यह लोग अपने मन को हमेशा साफ बनाए रखते हैं। इनको प्रेम संबंधों में भी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।
चौड़ी कलाई के लोग हैं खास – जिन लोगों की कलाई चोड़ी होती है उन्हें अपने पिता, चाचा, ताऊ, दादा और दादी मां के अन्य रिश्तेदारों से बहुत अधिक प्रेम मिलता है। ऐसे लोग दृढ़ निश्चयी होते हैं। इनमें बहुत अधिक स्वाभिमान होता है। इसलिए खासियत है कि यह चीजों को समझने की कोशिश करते हैं। सही-गलत की पहचान करने के बाद ही यह लोग कोई निर्णय लेना पसंद करते हैं। साथ ही इनके व्यवहार की यह कमी है कि इन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है। ऐसे लोगों को जीवन में जीवनसाथी थोड़ी मुश्किलों के बाद मिलता है।
मोटी कलाई के लोगों के पास हैं यह अद्भुत कला – समुद्र शास्त्र यह मानता है कि जिन लोगों की कलाई मोटी होती है उनके व्यक्तित्व की यह खासियत है कि वह हमेशा अपने आसपास खुशी का माहौल बनाकर रखते हैं। इन लोगों को इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि कोई और इनके बारे में क्या सोचता है। यह लोग मस्तमौला अंदाज में जिंदगी जीना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों का मानना होता है कि जिंदगी एंजॉयमेंट का नाम है। इनके बहुत सारे प्रेम संबंध होते हैं।