Lucky Moles On Body: ज्योतिष के अंर्तगत हस्तेरखा अध्ययन, स्वप्न ज्योतिष, कुंडली अध्ययन, सामुद्रिक शास्त्र जैसी कई विद्याएं प्रचलित हैं। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर और अंगों की बनावट के आधार पर उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। मनुष्य के शरीर पर कहीं न कहीं तिल जरूर होते हैं। ये तिल जीवन के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। यहां हम जानेंगे शरीर पर मौजूद शुभ तिलों के बारे में…

-हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के ललाट के मध्य भाग में तिल होता है वह बहुत भाग्यशाली माना जाता है। कहते हैं कि ऐसे लोग जिन क्षेत्रों में प्रयास करते हैं उनमें उन्हें सफलता हासिल होती है।

-जिस व्यक्ति के माथे पर दाईं अथवा बाईं ओर तिल का निशान होता है वह लोग अपनी लाइफ में खूब धन कमाते हैं लेकिन भोग विलास की चीजों में धन खर्च कर देते हैं। इसलिए इन्हें कई बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

-जिस व्यक्ति की छाती पर दायीं ओर तिल का निशान होता है ऐसे लोग बहुत धनवान होते हैं। इन्हें जीवन में पैसों की दिक्कतों का सामना कम ही करना पड़ता है।

-जिस व्यक्ति के निचले होठों पर तिल का निशान होता है ऐसे लोगों को अपने क्षेत्र में महारत हासिल होती है। ये लाइफ में खूब तरक्की भी करते हैं। यह भी पढ़ें- July Horoscope 2021: जुलाई में भी शनि-गुरु रहेंगे वक्री और मिथुन राशि में बनेगा बुधादित्य योग, इन 5 राशियों को होगा लाभ

-जिन लोगों के हाथ में अंगूठे के नीचे के भाग पर तिल होता है वह जीवन में अपार सफलता हासिल करते हैं। इन्हें तमाम भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

-जिन लोगों की हथेली में तिल होता है उनके धन कोष में लगातार वृद्धि होती रहती है। लेकिन जो तिल मुट्ठी के अंदर बंद होता है वो शुभ माना जाता है। यह भी पढ़ें- देव गुरु बृहस्पति का अंक है ये, इस मूलांक के लोग तेज बुद्धि के चलते लाइफ में खूब करते हैं तरक्की

-पीठ पर तिल होना व्यक्ति के धनवान होने का सूचक है। साथ ही ऐसे लोग काफी रोमांटिक भी होते हैं। ऐसा व्यक्ति अपनी मेहनत के दम पर खूम कमाता है। इनके पास पैसों की कभी कोई कमी नहीं होती है।

-जिन लोगों की अनामिका उंगली पर तिल होता है उन्हें जीवन में सारी सुख सुविधाएं मिलती हैं। ऐसे लोगों की लाइफ में मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

-जिन लोगों की कनिष्ठा यानी सबसे छोटी उंगली में तिल होता है उनके जीवन में भी धन की कभी कोई कमी नहीं होती है। नाक पर तिल होना संपन्न और सुखी जीवन का सूचक माना जाता है।