ज्योतिष शास्त्र अनुसार सूर्य और शनि का समसप्तम योग अशुभ माना जाता है। इस योग के निर्माण से व्यक्ति के जीवन में उथल-पुथल होने की संभावना रहती है। कार्यों को पूरा करने में देरी होती है। वाद-विवाद होने के आसार रहते हैं। पंडितों के अनुसार इस योग के निर्णाण से हिंसक घटनाएं होने के आसार रहते हैं। अब इस योग के समाप्त होने से व्यापार की हालत पहले से बेहतर होगी। वहीं शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) और शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) से पीड़ित राशियों को कुछ राहत भी मिलेगी।
मेष: इस राशि के जातकों की आमदनी बढ़ने के आसार रहेंगे। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। मेहनत के अनुसार उचित फल की प्राप्ति हो सकेगी।
वृषभ: इस राशि वालों को करियर में लाभ प्राप्त हो सकता है। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।
मिथुन: इस राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। सूर्य और शनि का समसप्तम योग समाप्त होने से आपको कुछ राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोग प्राप्त होगा। जिस कारण आप अपने जरूरी कार्यों को समय से पूरा कर सकेंगे।
कर्क: इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए इस तरफ विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। अत्याधिक पैसे खर्च करने से बचें। (यह भी पढ़ें- भाग्यशाली माने जाते हैं ऐसे लोग जिनके हाथ की रेखाएं ऐसी होती हैं)
सिंह: इस राशि के लोगों को नौकरी और व्यापार में लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। समय आपके लिए अनुकूल है।
कन्या: आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचकर रहना होगा। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। (यह भी पढ़ें- स्वप्न शास्त्र अनुसार ये सपने किसी बड़ी अनहोनी के होने का देते हैं संकेत, पहले ही हो जाएं सतर्क)
तुला: इस राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। आपकी आय में वृद्धि होगी। सेहत में सुधार आने की संभावना है।
वृश्चिक: आपकी पदोन्नति के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपके काम बनने के पूरे आसार रहेंगे।
धनु: आपके ऊपर शनि साढ़े साती चल रही है। आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। छोटी-मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। (यह भी पढ़ें- कन्या या फिर तुला? किस राशि के जातक होते हैं सितंबर में जन्मे लोग, इस मामले में माने जाते हैं लकी)
मकर: इस समय आपको शनि साढ़े साती से राहत मिलेगी। आपके रुके हुए काम पूरे होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। घर में वाद-विवाद होने की संभावना है।
कुंभ: आपके ऊपर शनि साढ़े साती चल रही है। नौकरी में लाभ प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं। लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो किसी से लड़ाई-झगड़ा हो सकता है।
मीन: इस दौरान आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा होने की संभावना है।