Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं। 09 मई से 15 मई तक का अपना साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है।
मेष राशि: आप लोगों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वाह करेंगे। साथ ही घरवालों की जिम्मेदारी समझेंगे। आपके काम में भी परिवार के बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। इस हफ्ते ज्यादातर वक्त मार्केटिंग और पेमेंट कलेक्ट करने में बीतेगा। इस समय कार्यस्थल पर अचानक ही कुछ खर्चे आ सकते हैं। परंतु सहकर्मियों के सहयोग से सभी चीजें व्यवस्थित हो भी जाएंगी। जो लोग अविवाहित हैं उनके रिश्ते की बात चल सकती है। इस सप्ताह सेहत सामान्य रहेगी।
वृष राशि: आप लोगों के लिय यह सप्ताह लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि राशि से गुरु ग्रह का गोचर 11वें स्थान में हुआ है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत भी बन सकते हैं। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कोई व्यवसायिक डील भी फाइनल हो सकती है। जिससे आपको लाभ हो सकता है। वहीं इस सप्ताह आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा, जिससे आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे और आपकी तारीफ हो सकती है। वहीं जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। वह शुरू कर सकते हैं। पति-पत्नी आपसी संबंधों को बेहतर बनाने के लिए कुछ समय एक साथ जरूर व्यतीत करें। अत्यधिक मसालेदार खानपान से परहेज रखें। अन्यथा गैस और जलन की समस्या परेशान कर सकती हैं।
मिथुन राशि: इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह लाभकारी रहने वाला है। क्योंकि गुरु ग्रह ने आपके दशम भाव में गोचर किया है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही इस समय आपके प्रमोशन और अप्रेजल के भी योग हैं। इस सप्ताह कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं और बिजनेस का विस्तार हो सकता है। वहीं जो लोग मार्केटिंग और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। घर का माहौल सुखद बना रहेगा। अतः सभी सदस्यों का आपसी सामंजस्य प्रफुल्लित और खुशनुमा रहेगा। इस सप्ताह एलर्जी और खांसी, जुकाम की स्थिति बनी रहेगी।
कर्क राशि: आपके लिए यह सप्ताह शुभफलदायी साबित हो सकता है। आपकी गोचर कुंडली से गुरु ग्रह का गोचर नवम भाव में हुआ है। इसलिए इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम बनेंगे। वहीं इस सप्ताह आप बिजनेस के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो लाभकारी साबित हो सकती है। वहीं जिन लोगों का बिजनेस खान- पान, होटल, रेस्टोरेंट से जुड़ा हुआ है, उन लोगों को इस सप्ताह विशेष लाभ हो सकता है। वहीं गुरु के इस गोचर कर्क राशि के लोग अपने लक्ष्यों और कार्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे। वहीं गुरु ग्रह आपके छठे भाव के स्वामी हैं, जिसे रोग और शत्रु का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको शत्रुओं पर विजय हासिल होगी और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। सेहत सामान्य रहेगी।
सिंह राशि: यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। विवाहितों के गृहस्थजीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। अभी आपको काफी सावधानी से चलना होगा। जीवनसाथी की सेहत भी बिगड़ सकती है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों के बीच वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। अपने गुस्से और आक्रोश पर काबू रखना जरूरी है। शांति और धैर्य से वातावरण को सामान्य करने का प्रयास करें। इस सप्ताह अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा ना करें। स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। इसलिए लावरवाही न बरतें। इस सप्ताह वाहन भी थोड़ा सावधानी से चलाएं।
कन्या राशि: इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपका काम करने का तरीका बहुत ही बेहतरीन रहेगा। कर्मचारियों तथा सहकर्मियों का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस समय कोई भी यात्रा करने से परहेज करें। ऑफिस में कार्य सावधानी पूर्वक करें। इस सप्ताह व्यापार में मुनाफे के योग हैं। इस सप्ताह विवाहितों का गृहस्थजीवन खुशनुमा रहेगा. रिश्ते में प्रेम बरकरार रहेगा. लव लाइफ बिता रहे लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा, फिर भी रिश्ते में थोड़े मतभेद हो सकते हैं, इसलिए सावधानी से आगे बढ़ें। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में कुछ सुधार आएगा।
तुला राशि: इस राशि के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। विवाहितों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। हालांकि आपका जीवनसाथी किसी बात को लेकर अपने अहं का प्रदर्शन कर सकता है, जिससे आपके रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। इस सप्ताह निवेश संबंधी किसी भी पॉलिसी को लेने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी अवश्य करें। गलत निर्णय की वजह से पछताना भी पड़ सकता है। कोई व्यवसायिक योजना सफल होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं और ये बदलाव फायदेमंद रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। इस सप्ताह घुटनों वा जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
वृश्चिक राशि: आपके लिए यह सप्ताह बेहतर रहने वाला है। विवाहितों का गृहस्थजीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में प्रेम रहेगा लेकिन फालतू बोलने के कारण झड़प की नौबत भी आ सकती है। प्रेमजीवन बिता रहे लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत बढ़िया रहेगा। कोई व्यवसायिक काम रुका हुआ है तो अब उसे हल करने का उचित समय है। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। लेकिन किसी अनुभवी से जरूर सलाह ले लें। इस सप्ताह बैंकिंग कार्यों में कोई रुकावट आ सकती है। इसलिए सावधानी रखना भी जरूरी है। अत्यधिक काम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। साथ ही एसिडिटी की भी समस्या हो सकती है।
धनु राशि: इस सप्ताह व्यवसाय संबंधी कोई समस्या किसी राजनैतिक संपर्क की मदद से हल हो सकती हैं। अपनी कार्य संबंधी प्रणाली को अवांछित लोगों के समक्ष ज्यादा शेयर ना करें। इस समय अपनी दुकान अथवा ऑफिस के स्टाफ पर कड़ी नजर रखें। आपके लिए यह सप्ताह सामान्यरूप से फलदायक रहेगा। परिवार में कोई खुशी का मौका आ सकता है। पूजा- पाठ आदि का आयोजन हो सकता है या कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। अतिथियों का आना-जाना लगा रहेगा। पति- पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। गर्मी का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए सावधानी बरतें।
मकर राशि: यह सप्ताह आपके लिए अच्छे नतीजे लेकर आने वाला है, इसलिए आशा का दामन ना छोड़ें। बस अपने परिवार को संभाल कर रखें क्योंकि परिवार में आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। घरवालों से आपका झगड़ा हो सकता है। अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाए रखें। बिना सोचे-समझे कहीं भी निवेश ना करें। क्योंकि समय आर्थिक दृष्टि से ज्यादा अनुकूल नहीं है। इस सप्ताह तेजी मंदी और शेयर संबंधी कार्यों मे भूल कर भी पैसा ना लगाएं। क्योंकि अभी समय अनुकूल नहीं है। पति- पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव हो सकता है। इसलिए एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें।
कुंभ राशि: इस सप्ताह व्यवसायिक कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी। धैर्य और गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। किसी अनुभवी से जरूर सलाह लें। घर में किसी बात को लेकर माहौल बिगड़ सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ सदस्यों का उचित मान-सम्मान बनाकर रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आप मेहनत तो करेंगे लेकिन अभी उसका फल आपको नहीं मिलेगा, इसलिए थोड़ी प्रतीक्षा करें। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। इस सप्ताह शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है।
मीन राशि: इस सप्ताह मार्केट में आपकी योग्यता और प्रतिभा के बल पर आपको कुछ नई उपलब्धियां और ऑर्डर हासिल हो सकते हैं। इसलिए संपर्क में रहें। इस सप्ताह आप व्यवसाय बढ़ाने की सोच सकते हैं। साथ ही नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बनाए रखने के लिए कुछ समय और विश्वास दोनों जरूरी हैं। घर में बुजर्गों के स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्या हो सकती है। इसलिए उनका ध्यान रखें।